भिण्ड, 28 अप्रैल। भारौली सरपंच के 21 वर्षीय भतीजे ने गांव के सती माता मन्दिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भारौली निवासी सरपंच उदयवीर सिंह के भतीजे आकाश ने जीभ काटी है। वह सोमवार दोपहर मन्दिर पहुंचा और परिसर में चाकू से अपनी जीभ काट ली। युवक का कहना था कि उसे माता का आदेश हुआ था, इसलिए मैंने जीभ काटकर चढ़ाई। परिजन उसे स्थानीय निवासियों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की जीभ पर गंभीर चोट आई है, जिससे उसे बोलने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही भारौली पुलिस भी युवक से मिलने अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मेहगांव के भुमियां महंत पर लगाया आरोप
युवक का कहना है कि वह केवल 1008 शिवमोहन सरकार को ही मानता है और उनके अलावा किसी भी भूत-प्रेत या कथित पाखण्डी की पूजा नहीं करता। उसने मेहगांव के भूमिया सरकार के महंत पर भी लोगों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं। उसने बताया कि इन लोगों ने उसे राक्षस बताया, जबकि उसने भुमियां महंत की कथित लूट का पर्दाफाश किया है। उसने सभी दरबार लगाने वालों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे आकर उससे शास्त्रार्थ करें। युवक ने भरौली के रिंकू बाबा पर सिद्ध बाबा स्थान पर पाखण्ड करने का आरोप भी लगाया।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


