भिण्ड, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त भिण्ड जिलाध्यक्ष रावसाहब गुर्जर के ग्वालियर से दबोह जाते समय भिण्ड जिले की सीमा में प्रथम आगमन पर मौ नगर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह के मौ सेवढ़ा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल श्रीफल भेंट कर, माल्यार्पण कर आत्मीयता से स्वागत सम्मान किया। स्वागत करने वालों में पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, अभा कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष वीरसिंह कुशवाह, लल्लूराम कुशवाह, चतुर सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद महबूब खान, रघुनाथ कुशवाह, रघुराज सिंह चौहान, शिवम कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
जिला अस्पताल में लगने वाला दिव्यांग बोर्ड निरस्त
भिण्ड। जिला चिकित्सालय भिण्ड के मेडीकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड के सदस्य विषय विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपलब्धता को देखते हुए 30 अप्रैल को जिला चिकित्सालय भिण्ड में लगने वाला दिव्यांग बोर्ड को निरस्त कर दिया गया है।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय भिण्ड ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 24 अप्रैल से 2 मई तक बच्चों में दिव्यांगता के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम हेतु जनपद पंचायत पर विषय विशेषज्ञ के दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाने के कारण जिला चिकित्सालय भिण्ड के विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी 2 मई तक लगाई गई है। इस वजह से 30 अप्रैल को जिला चिकित्सालय भिण्ड में लगने वाला दिव्यांग बोर्ड को निरस्त कर दिया गया है।


