भिण्ड, 29 अप्रैल। भीषण गर्मी के बीच जहां आमजन को राहत के लिए ठण्डे पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, वहीं मालनपुर थाना प्रभारी ने मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। थाना परिसर में राहगीरों और आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ (वाटर कूलर) की व्यवस्था कराई गई है, जिससे अब यहां से गुजरने वाले लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
थाना परिसर में स्थापित इस वाटर कूलर का लाभ न सिर्फ पुलिस कर्मियों को मिल रहा है, बल्कि आस-पास के क्षेत्र से गुजरने वाले मजदूर, वाहन चालक, राहगीर और स्थानीय नागरिक भी इसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह सुविधा लोगों के लिए किसी राहत केन्द्र से कम नहीं है। थाना प्रभारी की इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सकारात्मक संदेश देता है और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करता है। यह कदम न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन सकता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह छोटा सा प्रयास लोगों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया है। मालनपुर थाने की यह पहल निश्चित ही पुलिस और जनता के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


