Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » टूरिज्म सर्किट से होगा 4 हजार से अधिक नौकरियों का सृजन, 30 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए : सिंधिया

टूरिज्म सर्किट से होगा 4 हजार से अधिक नौकरियों का सृजन, 30 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 25, 2026

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने डम्बूर में किया 450 करोड़ के माताबारी टूरिज्म सर्किट का शिलान्यास
– तीन दिवसीय दौरे में त्रिपुरा को सिंधिया ने दी 750 करोड़ की विकास सौगात, पर्यटन-अगरवुड़-अधोसंरचना को मिली नई गति

नई दिल्ली, 25 जनवरी। केन्द्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को त्रिपुरा प्रवास के अंतिम दिन डम्बूर झील स्थित नारकुल कुंज में 450 करोड़ की लागत वाले माताबारी टूरिज्म सर्किट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा वर्चुअली एवं कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सुशांता चौधरी भी उपस्थित रहे। इस शिलान्यास के साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने अपनी तीन दिवसीय त्रिपुरा यात्रा में राज्य को कुल 750 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 450 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला माताबारी पर्यटन सर्किट माता त्रिपुरा सुंदरी मन्दिर, चाबीमुरा और डम्बूर झील को एकीकृत करते हुए त्रिपुरा को आध्यात्मिक एवं इको-टूरिज्म के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करेगा। इस परियोजना हेतु कुल 450 करोड़ के निवेश में 276 करोड़ का योगदान पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत फ्लोटिंग जेटी, इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स, आधुनिक पर्यटक सुविधाएं और स्थानीय संस्कृति से जुड़े अनुभव विकसित किए जाएंगे, जिससे डम्बूर क्षेत्र को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पहचान मिलेगी।

भविष्य की आजीविका की नींव रखी गई है
समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि त्रिपुरा के इतिहास में यह एक नया उदय है। हमने आज केवल पत्थर नहीं रखे हैं, बल्कि भविष्य की आजीविका की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि माताबारी पर्यटन सर्किट से 4 से 5 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होंगे, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सिंधिया ने कहा कि इस परियोजना से न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा बल्कि मानव संसाधन का विकास होगा। इस सर्किट के गाइड्स को प्रीमियर संस्थानों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
डम्बूर झील की प्राकृतिक भव्यता और त्रिपुरा का आत्मीय आतिथ्य
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डम्बूर झील की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, शांत जलराशि और हरित द्वीपों की सराहना करते हुए कहा कि डम्बूर प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का दुर्लभ संगम है। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों के आतिथ्य सत्कार, सरलता और आत्मीयता को राज्य की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि यही गुण त्रिपुरा को वैश्विक पर्यटन केन्द्र बनाएंगे। सिंधिया ने कहा कि त्रिपुरा एक खज़ाना है, जिसे विश्व पटल पर उजागर करना होगा।
प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा त्रिपुरा का परिवर्तन
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित पूर्वोत्तर, लोकल टू ग्लोबल और एक्ट ईस्ट नीति के तहत त्रिपुरा को दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मणिक साहा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय के कारण ही त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
तीन दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा को मिली 565 करोड़ की सौगातें
विदित रहे कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने दौरे के पहले दिन त्रिपुरा में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सोलर माइक्रो-ग्रिड सहित 220 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ दूसरे दिन उन्होंने 80 करोड़ की अगरवुड़ वैल्यू चेन परियोजना का शिलान्यास किया जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार से सीधा जुड़ाव होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में त्रिपुरा पर्यटन, अगरवुड़, बैंबू और अधोसंरचना के माध्यम से आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा और पूर्वोत्तर भारत के विकास का मजबूत स्तंभ बनेगा।
ग्रीन गोल्ड से बदलेगी उत्तर-पूर्व की अर्थव्यवस्था
सिंधिया ने बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में इंजीनियर्ड बैंबू को बढ़ावा देने के लिए से 22 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यह पहल ग्रीन गोल्ड के रूप में उत्तर-पूर्व की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगी और पर्यावरण-संवेदनशील विकास को नई दिशा देगी।

Post Views: 154
Jagran Today
  • Website

Related Posts

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

June 24, 2026

ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

June 10, 2026

सम्मति से बने संबंध चरित्र पर धब्बा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026

12 वर्ष में भारत ने स्थिरता और परिवर्तन का अदभुत संगम देखा है : सिंधिया

June 9, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

June 9, 2026

इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में एकजुटता पर जोर, शरद बोले- साथ रहना समय की जरूरत

June 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640303
Views Today : 1146
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.