Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 9, 2026

– कहा- आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य उन्मुख भारत की पहचान बन रहा है नया रेल अवसंरचना मॉडल
– स्वच्छता अभियान, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर जनभागीदारी का दिया संदेश

रोहतक/नईदिल्ली, 09 जून। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरियाणा के रोहतक प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक अवसंरचना विकास, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का किया अवलोकन
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोहतक में भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य उन्मुख रेलवे अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आधुनिकता, सुरक्षा और बेहतर संपर्क के नए मानक स्थापित करती यह परियोजना विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता अभियान में लिया भाग
प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ने बीते लगभग 12 वर्षों में स्वच्छता को जनभागीदारी का एक सशक्त आंदोलन बनाया है। स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ नागरिक और विकसित राष्ट्र, इन्हीं मूल्यों के साथ भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता को अपनी आदत और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी बनाएं।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोहतक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण हमारी धरती को स्वस्थ, हरित और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा एक भावनात्मक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी माताओं के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के इस संकल्प के साथ प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।
जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अवसंरचना विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी को आधार बनाकर भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

Post Views: 32
Jagran Today
  • Website

Related Posts

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

June 24, 2026

ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

June 10, 2026

सम्मति से बने संबंध चरित्र पर धब्बा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026

12 वर्ष में भारत ने स्थिरता और परिवर्तन का अदभुत संगम देखा है : सिंधिया

June 9, 2026

इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में एकजुटता पर जोर, शरद बोले- साथ रहना समय की जरूरत

June 8, 2026

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639597
Views Today : 157
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.