Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला

June 12, 2026

नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल

June 12, 2026

कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
BREAKING
  • जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
  • नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
  • कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
  • सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
  • बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, पूंजीगत निवेश की प्राथमिकताओं पर हुई विस्तृत चर्चा

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, पूंजीगत निवेश की प्राथमिकताओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 23, 2025

– डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने वित्त मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की प्राथमिकताएं
– डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स आधुनिकीकरण और क्षेत्रीय विकास पर फोकस

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग, डाक विभाग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीनों विभागों की पूंजीगत व्यय की प्राथमिकताओं और मध्यावधि योजना (वित्त वर्ष 2030 तक) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक मुख्य रूप से देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज करने, संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से भारत की विकास संरचना को मजबूत बनाने पर फोकस रही। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने मंत्रालयों के सुधारोन्मुख दृष्टिकोण की सराहना की और सह-समन्वित और समावेशी राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित करने के लिए विभागीय तालमेल की अहमियत को रेखांकित किया।
प्रौद्योगिकी और वित्तीय पुनर्संरचना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा की ओर अग्रसर बीएसएनएल
दूरसंचार विभाग ने ‘पाथ टू आत्मनिर्भर 2025-2030Ó के तहत बीएसएनएल के आत्मनिर्भर बनने और वित्तीय सुधार के रोडमैप को प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में बीएसएनएल की 17 वर्षों के बाद परिचालन लाभ प्राप्ति, स्वदेशी 4 प्रतिशत नेटवर्क विस्तार और वित्तीय संकेतकों में स्थिर सुधार को उजागर किया गया। साथ ही भविष्य में निवेश की प्राथमिकताओं में 4जी और 5जी नेटवर्क विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सिस्टम का आधुनिकीकरण तथा भूमि मोनेटाइजेशन पहलों को तेज करना शामिल है, ताकि दूरसंचार क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने यह भी रेखांकित किया कि इन सुधारों का उद्देश्य दशक के अंत तक बीएसएनएल को लाभांश देने वाली आत्मनिर्भर संस्था बनाना है।
लाभकारी और डिजिटल रूप से एकीकृत लॉजिस्टिक्स ईकोसिस्टम का निर्माण करेगा डाक विभाग
बैठक में डाक विभाग ने अपने आधुनिकीकरण और रूपांतरण रोडमैप को प्रस्तुत किया, जिसमें डाक विभाग को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर लॉजिस्टिक्स और वित्तीय सेवा संगठन में बदलने पर जोर दिया गया। प्रमुख पहलों में स्वचालित पार्सल हब्स का निर्माण, 25 हजार डाकघरों और 1600 कर्मचारी कॉलोनियों का आधुनिकीकरण और डिजिटल भुगतान प्रणालियों का एकीकरण शामिल है, ताकि नागरिकों को सहज सेवा प्रदान की जा सके। विभाग ने संचालन दक्षता बढ़ाने, सेवा मानकों को सुधारने और अंतिम-मील कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रक्रिया सुधारों पर भी जोर दिया। इन पहलों का उद्देश्य भारतीय डाक विभाग को लॉजिस्टिक्स क्षेत्र का अग्रणी संगठन बनाना है, जो भारत की बढ़ती ई-कॉमर्स, निर्यात और वित्तीय समावेशन आवश्यकताओं को पूरी तरह पूरा कर सके।
पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के विकास इंजन के रूप में सशक्त बनाने का लक्ष्य
केन्द्रीय वित्त मंत्री के समक्ष पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने 16वीं वित्त आयोग के लिए अपनी पूंजीगत निवेश की प्राथमिकताओं और प्रस्तावित आवंटन को प्रस्तुत किया, जिसमें क्षेत्र की मजबूत परियोजना निष्पादन रिकार्ड और उच्च फंड अवशोषण क्षमता को उजागर किया गया। मंत्रालय ने नई पहलों जैसे यूएनएनएटीआई स्कीम (औद्योगिक विकास के लिए), बैंकर्स कान्क्लेव से वित्तीय समावेशन उपाय, और ‘ब्राण्ड नॉर्थ ईस्ट’ कार्यक्रम (जिसमें प्रत्येक राज्य के विशिष्ट उत्पाद और उद्योग ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल के दृष्टिकोण के तहत प्रमोट किए जाते हैं) की रूपरेखा पेश की। केन्द्रीय वित्त मंत्री के साथ इस बैठक में परिणाम-आधारित शासन सुधार, डिजिटल निगरानी प्रणाली और समन्वित योजना पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पूर्वोत्तर भारत देश के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक के रूप में नेतृत्व करता रहे।
एक समावेशी, डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का साझा दृष्टिकोण : सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीनों विभागों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया, जो भारत को सुदृढ़ और भविष्य-दृष्टि वाले देश के रूप में बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संचार, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय विकास भारत की विकास कहानी की रीढ़ हैं, जो सभी क्षेत्रों में पहुंच, दक्षता और समानता सुनिश्चित करते हैं।

Post Views: 201
Jagran Today
  • Website

Related Posts

ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

June 10, 2026

सम्मति से बने संबंध चरित्र पर धब्बा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026

12 वर्ष में भारत ने स्थिरता और परिवर्तन का अदभुत संगम देखा है : सिंधिया

June 9, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

June 9, 2026

इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में एकजुटता पर जोर, शरद बोले- साथ रहना समय की जरूरत

June 8, 2026

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला

June 12, 2026

नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल

June 12, 2026

कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

June 12, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
560580
Views Today : 552
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.