Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » पूर्वोत्तर में विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : सिंधिया

पूर्वोत्तर में विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 17, 2025

– केद्रीय मंत्री सिंधिया ने साझा की पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की एक वर्ष की रिकार्ड उपलब्धियां
– 4.48 लाख करोड़ के निवेश, अष्टलक्ष्मी ब्रांडिंग और शासन में ऐतिहासिक सुधार

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के पिछले एक वर्ष में हुए कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में मंत्रालय ने न केवल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित किए हैं, बल्कि शासन-प्रणाली, निवेश और क्षेत्रीय एकीकरण के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत पूर्वोत्तर भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि पूर्वोत्तर ने पिछले एक दशक में 9-11 प्रतिशत सीएजीआर की जीडीपी वृद्धि दर्ज की है जो कि अतुलनीय और अभूतपूर्व है।
पूर्वोत्तर को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में उठाए गए अग्रणी कदम
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि मंत्रालय ने पिछले वर्ष अष्ट लक्ष्मी महोत्सव, नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव और राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन कर पूर्वोत्तर को वैश्विक निवेश और सांस्कृतिक पहचान के केन्द्र के रूप में प्रस्तुत किया। मई 2025 में आयोजित राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट (मई 2025) में 4.48 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते हुए, जो क्षेत्र के लिए अब तक का सर्वाधिक निवेश है। इसके अलावा दिसंबर 2025 में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव के दौरान 2326 करोड़ रुपए के व्यावसायिक समझौते हुए और 320 से अधिक शिल्पकारों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। वहीं दिसंबर 2024 में हुए बैंकर्स कॉन्क्लेव में बैंकों ने 51 नई शाखाएं खोलने और डिजिटल बैंकिंग को सुदृढ़ करने की घोषणा की। सिंधिया ने बताया कि मंत्रालय ने दो विशेष युवा विनिमय कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। एनई स्पार्क्स कार्यक्रम के तहत अब तक पूर्वोत्तर के कुल 800 विद्यार्थियों को इसरो जैसे संस्थानों का भ्रमण और अनुसंधान के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अब एक अष्ट लक्ष्मी दर्शन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है जिसके तहत देशभर के छात्र पूर्वोत्तर के विद्यालयों में 14 दिवसीय अध्ययन भ्रमण के लिए आएंगे।
सुशासन और संस्थागत सुधार से पूर्वोत्तर बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन
सिंधिया ने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्रियों की अध्यक्षता में आठ सेक्टोरल हाई लेवल टास्क फोर्स गठित की गई हैं, जो पर्यटन, कृषि, निवेश, खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अंतर्राज्यीय सहयोग और नीति समन्वय सुनिश्चित कर रही हैं। साथ ही, मंत्रालय ने इंटर-मिनिस्टीरियल फसिलिटेशन सिस्टम विकसित किया है, जिसके माध्यम से शिलॉन्ग एयरपोर्ट, कैलाशहर एयरपोर्ट और सिक्किम हाइवे जैसे परियोजनाओं में लंबित कार्यों को तेजी से सुलझाया गया है।
91 प्रतिशत परियोजनाएं हुईं क्रियान्वित
सिंधिया ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने परियोजनाओं की डिजिटल ट्रैकिंग आरंभ की है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 620 परियोजनाओं में से 599 का थर्ड पार्टी निरीक्षण पूरा हुआ है और 245 पूरी हो चुकी परियोजनाओं में से 223 परियोजनाएं संचालित हो चुकी हैं। जो दिखाता है कि यह दर 91 प्रतिशत है।
अंतिम सीमा नहीं, अब भारत का प्रवेश द्वार बन रहा है पूर्वोत्तर
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि जहां एक दशक पहले पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में मात्र 9 हवाई अड्डे थे और सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश में एक भी हवाई अड्डा नहीं था, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जिनमें से केवल अरुणाचल प्रदेश में ही 4 हवाई अड्डे हैं। रेल संपर्क के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है, वर्ष 2029 तक पूर्वोत्तर के सभी राज्य रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। साथ ही, कालादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट और इंडिया-म्यांमार-थाईलैण्ड त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को दक्षिण-पूर्व एशिया और विश्व से जोड़ने की दिशा में भी तीव्र गति से कार्य हो रहा है। पूर्वोत्तर अब भारत की अंतिम सीमा नहीं, बल्कि ‘भारत का प्रवेशद्वार’ बनकर उभर रहा है।
इस वर्ष पूर्वोत्तर में हुआ रिकार्ड बजट उपयोग और व्यय में वृद्धि
प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंत्रालय ने 3447 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक व्यय दर्ज किया, जो पिछले तीन वर्षों में 209 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अब 2025-26 में इसे बढ़ाकर 5500 करोड़ रुपए का लक्ष्य तय किया गया है। नियमित साप्ताहिक समीक्षा और बेहतर निगरानी तंत्र ने मंत्रालय की कार्यक्षमता को नई गति दी है। सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र केवल भौगोलिक नहीं, भारत की आत्मा का अभिन्न हिस्सा है। हमारी प्रतिबद्धता है कि विकास के हर चरण में पूर्वोत्तर अग्रणी भूमिका में रहे चाहे वह निवेश हो, सांस्कृतिक संवर्धन हो या सुशासन का सशक्त उदाहरण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वोत्तर को अष्टलक्ष्मी का स्वरूप माना है और यह अष्टलक्ष्मी अब भारत का ग्रोथ इंजन बनने की तेजी से अग्रसर हो रही है।

Post Views: 90
Jagran Today
  • Website

Related Posts

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

June 24, 2026

ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

June 10, 2026

सम्मति से बने संबंध चरित्र पर धब्बा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026

12 वर्ष में भारत ने स्थिरता और परिवर्तन का अदभुत संगम देखा है : सिंधिया

June 9, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

June 9, 2026

इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में एकजुटता पर जोर, शरद बोले- साथ रहना समय की जरूरत

June 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640242
Views Today : 772
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.