Author: Jagran Today

भिण्ड, 15 अप्रैल। मौ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार पदम परिहार उम्र 44 वर्ष निवासी सेवढ़ा रोड नए थाने के पीछे वार्ड क्र.13 मौ 11 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस…

Read More

– गौ व धर्म की रक्षा करने एवं भूमाफियाओं से मन्दिर व गौचर भूमि को मुक्त कराने के लिए कांग्रेस का साथ देने का निर्णय किया : अवधूत हरि महाराज भिण्ड, 15 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी द्वारा अवधूत हरि चिलौंगा महाराज को जिला कांग्रेस कमेटी धर्म एवं मन्दिर पुजारी प्रकोष्ठ ग्रामीण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ग्रामीण जिला कांग्रेस धर्म एवं मन्दिर पुजारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधूत हरि चिलौंगा महाराज…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। ग्राम पंचायत चरथर, मानपुरा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। एमपीवीएचए-यूनिसेफ के सहयोग से जन्म से लेकर 9 से 12 माह तक बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने वाले परिवारों को पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रामवरण सिंह कुशवाह, ओमवीर सिंह चौहान ने इन परिवारों को प्रशंसा पत्र एवं स्वास्थ्य किट प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एमपीवीएचए-यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुमित सिंह यादव ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। महाराणा प्रताप मण्डल की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें संभाग प्रभारी हमीर सिंह पटेल, नीरज शर्मा मेहगांव, उपेन्द्र भदौरिया सांकरी, मण्डल अध्यक्ष बिट्टू जैन, आशीष कुुमार जैन और मीडिया प्रभारी अजय शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की दिशा, दशा, नीति और रीति के संबंध में विशेष चिंतन मंथन हुआ है। शासन की योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को दिलवाने के लिए मार्गदर्शन किया गया।

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। हाल ही में घोषित एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में नैतिक शिवहरे ने 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसीक्रम में विद्यालय में द्वितीय स्थान पर अनुष्का कुशवाह 97.20 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर याचना तोमर 96.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्बल रहे। कक्षा 12वीं में स्वप्निल सिंह यादव 93.40 प्रतिशत, अभिनव शर्मा 93 प्रतिशत, कुमकुम ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में संस्था बिहारी बाल मन्दिर की कक्षा 10वीं की छात्रा देविका यादव…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। मॉडल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल भिण्ड के कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष अमन सिंह नरवरिया ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंश सोनी ने 90.2 प्रतिशत तथा आयशा अटल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका सुषमा जैन, प्राचार्य अभय सक्सेना, सौरभ भदौरिया, राजेश गोयल, राहुल जैन, गिरजेश शर्मा एवं आकाश सिंह भदौरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल अपने छात्रों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन की घोषणा करते हुए बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है, जहां छात्रों ने संस्थान को अपार प्रशंसा और सम्मान दिलाया है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में नियति यादव ने 95 प्रतिशत, तान्या जोशी ने 94 प्रतिशत, अभिनव शर्मा ने 88 प्रतिशत, शिवा शर्मा ने 88 प्रतिशत, अग्रित यादव ने 87 प्रतिशत आदि ने प्रशंसनीय अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान छात्र द्वारा…

Read More

– प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान भिण्ड, 15 अप्रैल। अक्सर कहा जाता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है दबोह के छोटे से ग्राम बड़ागांव के एक मेधावी छात्र वेदप्रकाश कौरव पुत्र रविशंकर कौरव ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बड़ागांव के इस लाड़ले ने न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े इस छात्र ने 500 में से 493 अंक अर्जित कर जिला टॉप किया है। खास बात…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मेहगांव की छात्रा नितेश गुर्जर पुत्री रघुराज सिंह गुर्जर ने गणित संकाय से मप्र में 8वां स्थान प्राप्त कर मेहगांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटी नितेश को विद्यालय में मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। नितेश गुर्जर ने आठवां स्थान प्राप्त करने पर अपने माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान बताया। बेटी ने भिण्ड जिले का नाम मप्र नाम रोशन किया है। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में प्रभारी प्राचार्य बृजभान सिंह, दिनेश थापक, रीना गोयल, नम्रता राठौर, रीना भदौरिया, रामनरेश नरवरिया, पुरुषोत्तम राजौरिया, महेन्द्र सिंह, अकरम खान, उपेन्द्र…

Read More

भिण्ड, 15 अप्रैल। शा. उमावि आलमपुर में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी पाठक पुत्री अशोक पाठक ने वार्षिक परीक्षा परिणाम के दौरान गणित संकाय से 500 में से 483 अंक प्राप्त कर मप्र की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ-साथ भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित किया है। बेटी की इस उपलब्धि की खबर जब पाठक परिवार के बीच पहुंची तो उनके घर खुशी की लहर दौड़ गई। अशोक पाठक आलमपुर के नजदीक ग्राम अरूसी के निवासी हैं और उनकी पुत्री ने शा. उमावि आलमपुर में कक्षा 12वीं में अध्यापन कर गणित संकाय…

Read More