- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश भिण्ड, 06 मई। भारतीय सेना के मध्य भारत सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग (जीओसी) विकास लाल मंगलवार को भोपाल से भिण्ड पहुंचे। उन्होंने शहर में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए संचालित पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जीओसी ने एक्स-रे मशीन, डेंटल मशीन सहित अन्य जरूरी उपकरणों की खरीदने के निर्देश दिए, ताकि पूर्व सैनिकों को बेहतर इलाज मिल सके। दौरे के दौरान जनरल विकास लाल ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और…
– प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वाहन को दिखाई हरी झण्डी भिण्ड, 06 मई। जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का प्रचार-वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु केएस बारिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर से प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के नेशनल लोक…
भिण्ड, 06 मई। मंडल मेहगांव की कामकाजी बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रभारी हमीर पटेल, मंडल प्रभारी भानसिंह नरवरिया, स्वसहायता समूह की प्रदेश संयोजक ममता भदौरिया, मंडल अध्यक्ष रोहित करैया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, जिला मंत्री सुभाष राठौर एवं नवीन कार्यकारणी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि हमीर पटेल ने मंडल मेहगांव की नवीन मंडल कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पटेल ने कहा कि कामकाजी बैठक हर माह की 20 से लेकर 25 तारीख तक बैठक निरंतर रखी जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। मंडल की नवीन कार्यकारणी…
– सुरक्षा व्यवस्था में हम सब मिलकर पुलिस का सहयोग करें : डॉ. यादव – भाजपा ने विदाई समारोह में किया एसपी का सम्मान भिण्ड, 06 मई। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के स्थानांतरण उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने सर्किट हाउस पर विदाई समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें डीआईजी ग्वालियर पद पर पदोन्नति प्राप्त होने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने विदाई समारोह में कहा कि ईमानदार और निष्पक्ष शासकीय अधिकारी ही जनता के बीच अच्छा काम करके अपनी…
भिण्ड, 06 मई। भिण्ड एसपी डॉ. असित यादव को पदोन्नति होकर डीआईजी बनने पर भिण्ड से ग्वालियर जाते समय मेहंगाव में गल्ला मण्डी के सामने वरिष्ठ समाज सेवी रणजीत सिंह गुर्जर एवं सरदार सिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में डीआईजी यादव को अंग वस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। डीआईजी डॉ. असित यादव ने कहा कि जो आपके द्वारा मान सम्मान प्यार मिला है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा और मेरे से जो भी काम बनेगा मैं आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रणजीत सिंह गुर्जर…
भिण्ड, 06 मई। भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को पदोन्नति होकर डीआईजी ग्वालियर बनाए जाने पर एसटीआर उमावि गोहद चौराहा पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य रामवीर कौशल ने डीआईजी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया तथा उनके साथ पधारे सभी अतिथियों का माला डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी केदार कौशल ने डीआईजी को संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर भेंट की। अपने संबोधन में डीआईजी डॉ. असित यादव ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकारों की लड़ाई संविधान…
– गोहद नगर मण्डल में भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न भिण्ड, 06 मई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गोहद की कामकाजी बैठक संस्कार पब्लिक स्कूल नगर पालिका प्रांगण गोहद में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल, विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह गुर्जर एवं मंडल प्रभारी सुभाष थापक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक जैन एवं संचालन महामंत्री प्रमोद कामत ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हमीर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा एक मजबूत और अनुशासित संगठन है, जिसकी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता…
भिण्ड, 06 मई। 83 हजार 520 से अधिक लेटर अल्फाबेट बीड्स मोतियों द्वारा भगवान परशुराम की विशालकाय मोजेक पोर्टेट तस्वीर भिण्ड के कलाकार रघुराज तिवारी और उनकी टीम द्वारा बनाई जा रही है। इस तस्वीर की लंबाई 7 फुट और चौड़ाई 5 फीट है। इस आर्ट की विशेषता यह है कि ऐसे छोटे-छोटे मोतियों को धागे में पिरोकर मालाएं तैयार की जाएगी, फिर उन मालाओं से मिलकर यह तस्वीर बनाई जाएगी। इस तस्वीर को एक तरफ से नहीं बल्कि आगे और पीछे दोनों तरफ से देखने पर समान दिखाई देगी। यह अद्भुत कलाकृति रघुराज तिवारी, बृजराज तिवारी और उनकी टीम…
– रेडक्रॉस के सेवा सप्ताह में चलाया मिशन स्वच्छ, जन अभियान परिषद ने की सहभागिता भिण्ड, 06 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत आनंद धाम और सामाजिक न्याय परिसर के पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवी संगठनों और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित रूप दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र परिहार, मप्र जन अभियान परिषद के…
भिण्ड, 06 मई। सासंद, विधायकों, कर्मचारियों पेंशन धारियों सभी की मंहगाई के कारण वेतन भत्तों में बढ़ोतरी हो गई। लेकिन हम्माल, पल्लेदार, तुलावटी का मेहनताना पिछले 40 माह पूर्व बढ़ा था, हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता फैडरेशन सीटू ने जिलाअध्यक्ष विनोद सुमन के नेतृत्व में 6 सूत्रीय ज्ञापन भिण्ड कृषि उपज मण्डी सचिव राजेश राजोरिया को दिया। सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने बताया कि मण्डी परिसर में सुरक्षित स्वच्छ पेयजल का अभाव है भिण्ड कृषि उपज मण्डी में। भिण्ड, अटेर, मेहगांव तहसील के किसान अपनी कृषि उपज बेचने के लिए आते हैं, मण्डी प्रशासन ने आधा दर्जन मटके एक स्थान…

