भिण्ड, 06 मई। राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गुरीखा चौराहे के पास मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में तीनों युवक लायक सिंह कुशवाह, मुकेश सिंह, दाताराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बारात में जा रहे लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना के बाद डायल-112 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस की एफआरबी टीम के समय पर न पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी वाहन से तत्काल ग्वालियर रेफर किया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


