- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– जिला प्रशिक्षण को लेकर भाजपा की अहम बैठक आयोजित – भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 10 और 11 मई को रावतपुरा धाम में भिण्ड, 03 मई। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्य योजना बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर किया गया। अभियान के जिला प्रभारी एवं दतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने कहा कि जिला स्तर का प्रशिक्षण होना है, भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रशिक्षण ही वह धुरी है, जो कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करती…
भिण्ड, 03 मई। खेतों में गेहूं की नरवाई व अन्य फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद आलमपुर सहित आस-पास के गांवों में गेहूं की नरवाई में आए दिन आग लगने की घटना सामने आ रही है। आलमपुर क्षेत्र में अभी अनेक किसानों ने अपने खेतों में खड़ी गेहूं की नरवाई से भूसा भी नहीं बनवाया है। लेकिन इससे पहले ही उनके खेतों में खड़ी नरवाई आग की चपेट में आकर जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे अनेक किसानों के समक्ष भूसा बनवाने का संकट उत्पन्न हो…
– बोले- पत्रकारों को एकजुट करना ही मेरा लक्ष्य भिण्ड, 03 मई। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् लालजी सिंह भदौरिया को प्रेस मीडिया संघ में कल्याण सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और पत्रकारिता जगत में इसे एक मजबूत व सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। भदौरिया का नाम न केवल मप्र बल्कि देशभर में सम्मान और विश्वास के साथ लिया जाता है। अपनी निर्भीक, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले लालजी सिंह भदौरिया लंबे समय से जनहित के…
भिण्ड, 03 मई। हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड द्वारा ऐतिहासिक गौरी सरोवर पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी से पधारे बीडीएम भगत सिंह, हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय समग्र विकास प्रमुख दिनेश लोधी, जिला अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अंजली दुबे, आयुषी रावत एवं शैलेश सक्सेना आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर भगत सिंह ने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन केवल एक गीत नहीं है बल्कि यह हमारी एकता,…
भिण्ड, 03 मई। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ती दिख रही है। शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग पर एक टमटम की छत पर लोहे के भारी-भरकम लट्ठे लादकर ले जाए जाते देखे गए। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि लोहे के एंगल टमटम की छत से आगे और पीछे दोनों तरफ काफी बाहर निकले हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षमता से ज्यादा और वाहन की बॉडी से बाहर निकलता सामान ले जाना मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है। संतुलन बिगड़ने पर टमटम पलट सकती है। साथ ही बाहर…
भिण्ड, 03 मई। मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर के भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाहा के मौ अल्प प्रवास पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाहा के सेवढ़ा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर नगर परिषद मौ के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, रघुराज सिंह चौहान, रमेश राठौर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं, कुशवाह समाज के जन प्रतिनिधियों सहित अन्य कई लोगों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाहा ने सांसद भारत सिंह कुशवाहा को महात्मा ज्योतिवराव फुले, मां सावित्री बाई का छाया चित्र, भाजपा का गमछा, स्मृति चिन्ह भेंट किया। भाजपा आईटी सैल के जिला…
– बूथ प्रबंधन और मन की बात पर रहा जोर भिण्ड, 03 मई। स्थानीय रेस्ट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी दबोह मण्डल की मासिक बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती को लेकर आहूत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में दबोह मण्डल प्रभारी सुरेश छारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि पार्टी की मूल शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और बूथ प्रबंधन में निहित है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि…
भिण्ड, 03 मई। जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गढ़ी सुल्तान गांव में 31 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गढ़ी सुल्तान गांव निवासी अर्जुन जाटव अज्ञात कारणों के चलते कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित…
भिण्ड, 03 मई। लहार थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में शनिवार देर शाम जमीनी विवाद में खेत के रास्ते को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक सींगपुरा के रहने वाले राजू चौहान श्यामपुरा गांव में रह रहे हैं। उनका अपने ही दूर के रिश्तेदारों से खेत के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी।…
भिण्ड, 03 मई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला पंचायत के सभागार में स्वच्छता साथियों के लिए पेयजल टंकियों की सफाई हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में स्वच्छता साथियों को नल-जल योजना की उच्च स्तरीय टंकियों एवं स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में स्थित टंकियों की सुरक्षित तथा वैज्ञानिक पद्धति से सफाई करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सफाई से पूर्व की आवश्यक तैयारियां, ऊंचाई पर कार्य करते समय बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियां एवं विभागीय तकनीकी दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की…

