भिण्ड, 06 मई। मप्र के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर अवसर की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विभाग द्वारा एक नवीन योजना अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 तैयार की गई है।
मप्र के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना, अनुशासन एवं कर्तव्य बोध विकसित करते हुए प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सैद्धांतिक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क एवं आवासीय है। योजनांतर्गत भिण्ड जिले में पिछड़ा वर्ग के 100 बालक एवं 100 बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में चयनित पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को राशि एक हजार रुपए प्रतिमाह तथा पात्र महिला प्रशिक्षणार्थियों को राशि 1100 रुपए प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह आवासीय प्रशिक्षण है जिसकी अवधि 45 दिवस निर्धारित है।
योजना हेतु आवश्यक अर्हताएं
शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, आवेदक का मप्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है, मप्र में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित अनुसूची में सम्मिलित अन्य पिछड़ा वर्ग का मप्र राज्य का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी (नॉन क्रीमीलेयर) जाति प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। आयु-सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हेतु निर्धारित आयु सीमा, शारीरिक माप-न्यूनतम ऊंचाई पुरुष 168 सेमी एवं महिला 155 सेमी, आवेदक के पैरों के तलवे फ्लैट फुट श्रेणी में नहीं होना चाहिए, सावधान की मुद्रा में आवेदक के घुटने परस्पर नहीं मिलना चाहिए। अन्य शारीरिक मापदण्ड जैसे दृष्टि, जबड़े, निरोगी होना एवं अन्य निर्धारित मापदण्ड संतोष जनक होना आवश्यक।
प्रशिक्षण स्थल
पुरुष अभ्यर्थियों हेतु पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, एसएएफ ग्राउण्ड के बगल से भिण्ड तथा महिला अभ्यर्थियों हेतु 120 सीटर आईटीआई केम्पस, लहार रोड, भिण्ड।
आवेदन 11 मई तक
आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई है तथा प्रशिक्षण 12 मई से विधिवत प्रारंभ होगा। आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइड एवं कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

