भिण्ड, 11 मई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मार्च अप्रैल का मानदेय 11 मई तक नहीं मिला, किराये पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन भाड़ा पिछले 10 माह से बकया है। महिला बाल विकास संचनालय आयुक्त भोपाल द्वारा समय समय पर सभी विभागों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभाग किसी प्रकार का कार्य नहीं लें, उसके बाद भी फूफ नप के रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एसआईआर के प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने का नोटिस थमा दिया। यह जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष साधना भदौरिया एवं जिला महासचिव सीमा जाटव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
उन्होंने बताया कि 2018 में मानदेय वृद्धि 10 हजार रुपए किए जाने के बाद केन्द्र सरकार से डेढ़ हजार रुपए की मानदेय वृद्धि की गई, जिसे 2019 में राज्य सरकार द्वारा राज्य के मद से डेढ़ हजार रुपए काम कर दिए और केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए, डेढ़ हजार रुपए उस मानदेय में जोड़ दिया, जिसके कारण बढ़ा हुआ डेढ़ हजार रुपए मिलने पर जो 11 हजार 500 होना चाहिए था वह 10 हजार रह गया। इसके विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायता यूनियन मप सीटू द्वारा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई जिसका फैसला 21 अप्रैल 2026 को उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया। जिसमें काटा गया 1500 रुपया एरिया सहित भुगतान किए जाने और 6 प्रतिशत ब्याज के साथ दिए जाने का आदेश पारित किया गया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में ग्रेच्युटी के भुगतान किए जाने की अपील आंगनबाड़ी यूनियन गुजरात सीटू द्वारा की गई थी, जिसका फैसला अप्रैल 2022 में आया, जिसमें आंगनबाड़ी कर्मियों को ग्रेच्युटी दिए जाने का फैसला दिया गया था, इस फैसिलिटी के आधार पर हाई कोर्ट में भी अभी दायर की, जिसमें हाईकोर्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करते हुए आंगनबाड़ी कर्मियों को ग्रेच्युटी दिए जाने का आदेश पारित किया, जिसमें 6 माह के अंदर डिजिटल लागू किए जाने के लिए सरकार को आदेशित किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू आगमी जून माह में जिला स्तर पर आंदोलन करेगी। उससे पहले परियोजना स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। रेखा श्रीवास्तव, हेमलता भदौरिया, स्वेता शर्मा, ऊषा यादव, ललिता चौहान, पिकी दौहरे, शारदा भदौरिया, विनीता राजावत, ऊषा त्यागी, आरती भदौरिया, सुनीता राजावत आदि ने अपील की है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

