Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1059 करोड़ के सीमेंट प्लांट का किया शिलान्यास

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1059 करोड़ के सीमेंट प्लांट का किया शिलान्यास

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 10, 2026

– 130 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
– प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन के तहत गुना को अदानी समूह की 1200 करोड़ से अधिक औद्योगिक निवेश की ऐतिहासिक सौगात
– मोहन-ज्योति की जोड़ी गुना के युवाओं के लिए उनके ही अंचल में रोजगार की सौगात लेकर आई है
– मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और नारों से हुआ स्वागत

गुना, 10 मई। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में 1059 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले अडाणी समूह के अत्याधुनिक अम्बुजा सीमेंट प्लांट का शिलान्यास किया तथा लगभग 130 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह परियोजना मप्र के लिए अडानी समूह की बड़ी सौगात के रूप में देखी जा रही है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गुना अब औद्योगिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास की मांगों को भी रखा। सिंधिया ने अपने संबोधन की शुरुआत टेकरी सरकार, बीस भुजा माता और मां निहाल देवी को नमन करते हुए की।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आज का दिन गुना के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है, क्योंकि यह केवल एक उद्योग का शिलान्यास नहीं, बल्कि पूरे अंचल के औद्योगिक भविष्य की नई नींव है।
पिताजी के औद्योगिक विजन से अडाणी निवेश तक, गुना लिख रहा विकास की नई इबारत
सिंधिया ने कहा कि गुना उनके लिए केवल संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि जन्मभूमि और कर्मभूमि है। उन्होंने अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने दशकों पहले इस क्षेत्र के औद्योगिक भविष्य की कल्पना करते हुए गैल और एनएफएल जैसी परियोजनाओं की मजबूत नींव रखी थी। आज अडाणी समूह का यह निवेश उसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है और वे उसी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
अडाणी समूह का निवेश गुना के औद्योगिक भविष्य की मजबूत नींव
सिंधिया ने कहा कि उनके सतत प्रयत्न और अड़ानी समूह के सहयोग के परिणामस्वरूप इस समूह ने पूरे अंचल में लगभग 3500 करोड़ के निवेश का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि 1059 करोड़ की लागत से लग रहा लगभग 32 हेक्टेयर में विकसित होने वाला यह सीमेंट प्लांट क्षेत्र की अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक इकाई होगी। परियोजना के प्रथम चरण में 2 एमटीपीए क्षमता स्थापित की जाएगी, जिसे दूसरे चरण में बढ़ाकर कुल 4 एमटीपीए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से 500 प्रत्यक्ष एवं लगभग एक हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सहित कुल 1500 रोजगार सृजित होंगे, जिससे लगभग 3500 परिवारों में नई आर्थिक समृद्धि आएगी। इससे चंबल क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा।
युवाओं को अब दिल्ली पुणे जाने की आवश्यकता नहीं, घर में ही मिलेगा रोजगार
सिंधिया ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई या पुणे जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि अवसर स्वयं गुना की धरती पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अब बेटा अपनी मां के पास रहकर ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकेगा, यही सच्चा विकास है। मोहन-ज्योति की जोड़ी गुना के युवाओं के लिए उनके ही अंचल में रोजगार की सौगात लेकर आई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उद्योगों को मिला नया विश्वास
सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग और निवेश तभी आते हैं जब सरकार की नीयत स्पष्ट, नीतियां पारदर्शी और क्रियान्वयन तेज हो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमि आवंटन जैसी प्रक्रियाओं आसान बनाया है जिससे निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।
जनता की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर शीघ्र निर्णय का आग्रह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद सिंधिया ने गुना क्षेत्र की विभिन्न जनआवश्यकताओं और विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखा। सिंधिया ने गुनिया नदी के लगभग 12 किमी क्षेत्र के संपूर्ण जीर्णोद्धार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण, पर्यावरण और स्थानीय जनजीवन को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने लक्ष्मण कोटरा धार्मिक स्थल से रामनगर टकोरिया तक पार्वती नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि यह पुल बनने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
सिंधिया ने गुना शहर के प्राचीन गुजरिया तालाब के सौंदर्यीकरण का विषय भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बमोरी को सब-डिवीजन घोषित करने तथा म्याना में नवीन तहसील गठन की मांग रखते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए 60 किमी दूर गुना नहीं आना पड़ेगा और आमजन के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मांगों को स्वीकार कर इन पर शीघ्र काम शुरू करवाने की बात कही।
गुना की सड़कों पर दिखा उत्साह, जगह-जगह जनता ने किया अभिनंदन
कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। एयरस्ट्रिप से दशहरा मैदान तक निकले रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ जनता ने केन्द्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। पूरे मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अंत में सिंधिया ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार एक समान दृष्टि और लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुना सहित पूरा क्षेत्र तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Post Views: 73
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551532
Views Today : 2302
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.