Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » एक साधू की सलाह, सोने से दूर रहो!

एक साधू की सलाह, सोने से दूर रहो!

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 11, 2026

– राकेश अचल

खाड़ी युद्ध के 72 वें दिन भारत के फकीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये मान लिया कि इस युद्ध ने भारत की कमर तोड़ दी है, इसीलिए देश वासियों को ईंधन का संयम से इस्तेमाल करना चाहिए और संकट से निबटने के लिए एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए।
पिछले 72 दिन में हमने और हमारे जैसे तमाम लेखकों ने जब-जब खाड़ी युद्ध की वजह से देश की जर्जर होती अर्थव्यवस्था पर कलम चलाई तो हमारा उपहास किया गया। हमने विदेशी मुद्रा संकट और डालर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के बारे में लिखा तो भक्त मण्डल ने हमें देशद्रोही करार दे दिया। अब यही सब बातें फराकदिली से मोदी जी स्वीकार कर रहें तो भगवा ब्रिगेड अभिभूत है। हमारी श्रीमती जी अपनी माहाना बचत योजना के पैसे से आज ही दो-तीन ग्राम सोना खरीदने जा रही थीं किंतु जैसे ही उन्होंने तेलंगाना में तेल संकट पर मोदी जी की अपील पढ़ी सोना खरीदने की योजना मुल्तबी कर दी। राष्ट्र हित में हर नागरिक इतना तो त्याग कर ही सकता है।
मोदी जी ने कोरोना काल की तरह तमाम अनुशासन अपनाने की सलाह दी। कम पेट्रोल-डीजल खर्च करो, घर में बैठकर काम करो, मेट्रो से आओ-जाओ, कार पूल करो, कम तेल खाओ, सोना मत खरीदो आदि-आदि। हमारे यहां इस तरह की हिदायतों को ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे, जे आचरहि ते नर न घनेरे’ कहा जाता है। फकीर पंत प्रधान की ये सलाहें नेता नगरी पर लागू नहीं होतीं। वे चुनाव जीतने के लिए चाहे जितनी रैलियां, रोड शो कर सकते हैं। सरकारी विमानों का इस्तेमाल स्कूटर की तरह कर सकते हैं। उनके लिए कार-पूल, वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो रेल के इस्तेमाल की बाध्यता नहीं है। वे चाहे जितना तेल खा सकते हैं, लगा सकते हैं, लगवा सकते हैं, नेता चाहे जितना सोना खरीद सकते हैं, कोई रोक नहीं।
दरअसल देश को संकट से उबारने का सारा नैतिक दायित्व उस गरीब भारतीय का है, जो अब मतदान भी नहीं कर सकता। गरीब आदमी सबसे बड़ा देश भक्त होता है। वह ईंधन बचाने के लिए घर बैठ सकता है, कम तेल खा सकता है, सोना खरीदने से अपने आपको रोक सकता है किंतु जो लोकसेवक हैं, जो विधायक, मंत्री, सांसद और नौकरशाह हैं, वे ये त्याग नहीं कर सकते। मजबूर जो हैं। हमें याद है कि इस देश ने नाटे कद के एक प्रधानमंत्री के आव्हान पर देश को अन्न संकट का सामना करने के लिए एक वक्त के भोजन और साप्ताहिक उपवास पर अमल किया था। लेकिन वो प्रधानमंत्री दिन में पांच वक्त की नमाज की तरह पांच वक्त कपड़े नहीं बदलता था। सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कम से कम करता था, घर वालों को तो बिल्कूल नहीं करने देता था। उनका नाम था लाल बहादुर शास्त्री।
हमारे प्रधानमंत्री न लालबहादुर हैं और न शास्त्री, फिर भी उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि हमारे पास न तेल के कुएं हैं, न सोने की खानें, न उर्वरक है, न तेल और दालें हैं। हमें इन सबके लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। ये सब पाने के लिए डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। हम न तेल के मामले में आत्म निर्भर हैं और न खाद के मामले में। फिर भी हम महान हैं, क्योंकि विश्वगुरु हैं। प्रधानमंत्री की इन तमाम सलाहियतों का एक ही लब्बोलुआब है कि देश में किसी भी दिन पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल और खाद के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। कभी भी विदेश यात्राओं पर अंकुश लगाया जा सकता है, यानि आपका तेल निकाला जा सकता है। तिलों से तेल निकालना सरकार अच्छी तरह जानती है। सरकार की रगों में सिंदूर ही नहीं व्यापार भी बहता है। ईश्वर देश की देशवासियों को हर आने वाले संकट से महफूज रखें।

Post Views: 65
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643116
Views Today : 1497
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.