भिण्ड, 17 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने रविवार को ग्राम पुरा भीम नगर व ग्राम इंदुर्खी में खेत तालाब तथा अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई और कटाव को सही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि बारिश के मौसम में अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित किया जा सके। सीईओ ने ग्राम पंचायत असनेहट में मां की बगिया का भी भ्रमण कर वहां लगे आंवला, नींबू, चीकू, आम व अमरूद के पौधों का अवलोकन किया। साथ ही कृषक द्वारा उगाई गई भिण्डी, तोरई, ग्वारफली, धनिया, बैगन सहित अन्य सब्जियों की फसल का भी जायजा लिया और खेती संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


