भिण्ड, 17 मई। घमूरी में विद्युत मण्डल मौ द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष जनसुविधा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। गांव की चौपाल तक पहुंचे इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया, जहां उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान बिजली बिल सुधार, नए विद्युत कनेक्शन, बकाया राशि संबंधी जानकारी एवं अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।
शिविर में उपस्थित मौ विद्युत मण्डल के सहायक यंत्री आरएस गौर ने बताया कि शासन की जनहितकारी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को मात्र 5 रुपए में घरेलू विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी पात्र हितग्राहियों को 5 रुपए में घरेलू कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और किसी भी जानकारी के लिए विद्युत विभाग से संपर्क करें।
विशेष शिविर के दौरान कुल 12 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। कार्यक्रम में डीई गोहद जेम्स लखेरा एवं डीई भिंड रवि कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। स्थानीय नागरिकों ने घमूरी में लगाए गए इस विशेष शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम लोगों को राहत मिलती है और विभागीय सेवाएं सीधे जनता तक पहुंचती हैं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


