भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिले में अपराधियों को नियंत्रित करने और अपराधों को रोकने के लिए 8 अपराधियों को पकड़ने पर 40 हजार की इनाम देने की घोषणा की है।
उन्होंने घोषणा कर बताया कि कोई व्यक्ति निम्नांकित अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग कर जो उन्हें बंदी करवाएगा या बंदी करवाने के लिए सही सूचना देगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। पुरुष्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा अरविंद करन पुत्र राकेश करन निवासी माता का पुरा सिकरौदा थाना गोरमी तथा थाना मेहगांव अंतर्गत एक अज्ञात आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। इसी प्रकार सुमित भदौरिया पुत्र अजय भदौरिया निवासी रूदमुली थाना वाह जिला आगरा (उप्र) पर 5 हजार रुपए तथा जयवीर पुत्र ग्याप्रसाद जाटव निवासी वार्ड क्र.3 थाना गोरमी, श्यामू भदौरिया पुत्र लालजी सिंह भदौरिया निवासी सीतानगर भारौली रोड थाना देहात, नीरज जाटव पुत्र सुरेन्द्र जाटव निवासी ग्राम पिड़ोरा थाना बरोही, विशाल नागर पुत्र रघुराज नागर निवासी कृष्णा कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली भिण्ड, विकास नागर पुत्र रघुराज नागर निवासी कृष्णा कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


