भिण्ड, 15 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल सेवा और सुशासन के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रहे संगठनत्मक कार्यक्रम में भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय भाजपा मण्डल मौ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई।
सांसद राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष सेवक सुशासन द्वारा चलाई जा रहे कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सहरोली के गुमारा मन्दिर पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करते हुए उसमें जलदान दिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सर्व समाज को जागृत किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण है जो कि पशु पक्षी एवं मानव जीवन के लिए प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करता है।
सांसद राय ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए जैसे कि हम अपने परिवार में जन्म लेने वाले बालक को पलते हैं इस प्रकार हमें अपने पुरखों के नाम से एक पेड़ अवश्य लगाकर उसको पालें और वह हमें बड़ा होकर ऑक्सीजन छाया एवं फल दे सकेगा और पशु पक्षियों को प्राकृतिक हवा का स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण वह सब कुछ है जो हमारे आसपास मौजूद है, जिसमें सजीव और निर्जीव दोनों चीजें शामिल हैं जैसे कि मिट्टी, पानी, जानवर और पौधे, जो अपने परिवेश के अनुकूल ढल जाते हैं। यह प्रकृति का उपहार है जो पृथ्वी पर जीवन के पोषण में सहायक होता है। पृथ्वी ग्रह पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
सांसद जी मौ नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यों से जुड़े समाजसेवियों के घर भी गई और उनका शॉलश्री फल भेंट कर सम्मान किया और प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के सुशासन काल के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता राहुल श्रीमाली सहित कई कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान भी किया। उनके जन संपर्क में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाहा, पप्पन यादव, सुरेश छारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।
सांसद ने आगजनी से हुए नुक्सान का लिया जायजा
मौ बस स्टैण्ड क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की घटना में प्रभावित फल व्यापारी दीपक खटीक की दुकान पर सांसद संध्या राय पहुंचीं। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित व्यापारी एवं उसके परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आगजनी से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित को शासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवार को राहत दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा नुकसान का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सांसद ने कहा कि मेहनत से अपना व्यवसाय करने वाले व्यापारी के सामने इस प्रकार की विपत्ति आना अत्यंत दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा प्रशासन और जनप्रतिनिधि खड़े हैं तथा उन्हें हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


