भिण्ड, 15 जून। क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के अंतर्गत भिण्ड में टीबी से ग्रसित मरीजों को पोषण सहायता हेतु फूड बास्केट वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ. विवेक निगम एवं एएनएम पुलिस लाइन भिण्ड सीमा त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। उनके पुत्र अजीत पांडे द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर उन्हें नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दवाइयों के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। शासन द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम में टीबी मरीजों को नियमित दवा सेवन, चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


