भिण्ड, 15 जून। रक्तदान महादान है। यदि हम किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में सहयोगी बनते हैं तो इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। सभी रक्तदाताओं को बधाई, जो इस पावन अभियान का हिस्सा हैं। हमें मिलकर रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना होगा। यह बात कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा जिला अस्पताल सभागार में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में पिछले एक वर्ष के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लगभग 55 रक्त वीरों एवं रक्त वीरांगनाओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर मीणा ने कहा कि नवजीवन सहायतार्थ संगठन लगातार रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने का कार्य कर रहा है। रक्तदाताओं का सम्मान समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करता है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि नवजीवन सहायतार्थ संगठन परिषद की नवांकुर संस्था के रूप में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा किए जा रहे जनहितकारी प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संस्था की संयोजिका नीतेश जैन ने बताया कि संगठन अब तक तीन हजार से अधिक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचा चुका है। रक्तदान के क्षेत्र में संस्था लगातार सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों की सहायता कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजौरिया ने कहा कि नवजीवन संगठन कई वर्षों से रक्तदान के साथ-साथ अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संस्था समय-समय पर जिला अस्पताल को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग देती रही है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी गणेश भारद्वाज ने एवं अंत में संगठन अध्यक्ष पिंकू शर्मा ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन, संगठन संरक्षक आलोक दैपुरिया, नम्रता जैन, मुदिता भारद्वाज, अजीत जैन, धीर सिंह, गौतम सोनी, लवकुश सोनी, धीरेन्द्र सोनी, समर जैन, संजू फौजी, गिरीश शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, विशाल चौहान, सौरभ बंगाली सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


