भिण्ड, 15 जून। कुण्डेश्वर महादेव उदासीन आश्रम भिण्ड में अधिक मास के आखरी दिवस सोमवती अमावस्या पर सुबह 8 बजे से मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शिव लिंगों का निर्माण किया।
जानकारी देते हुए कमल किशोर शर्मा ने बताया कि भक्तों ने भजन संकीर्तन के साथ विधि विधान से अभिषेक पूजन किया, जिसमें दूध, दही, घृत, कुमकुम, बेलपत्र, पुष्प, आंख, धतूरा सभी सामग्री दद्दाजी शिष्य मंडल के सदस्य शैलेन्द्र राजौरिया द्वारा उपलब्ध कराई गई, विधि पूर्वक अभिषेक पूजन कर सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण की गई। तदुपरांत क्वारी नदी में शिवलिंगों का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर मन्दिर के पुजारी विजय महाराज ने कहा कि अधिक मास में व्यक्ति द्वारा धर्म करने पर चार गुना फल प्राप्त होता है, इसलिए आज सोमवती अमावस्या और अधिक मास का आखिरी दिवस है, इसमें जो अभिषेक पूजन कर धर्म लाभ लिया है उन सभी को अधिक फल प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ये शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम दद्दाजी के द्वारा भारत के कोने-कोने में यज्ञ कर भक्तों को जाग्रत किया है, आज उनके ही शिष्यों द्वारा इस आयोजन को संपूर्ण कराया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


