- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त सभी विधानसभा में होंगे सम्मेलन – विधानसभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित भिण्ड, 11 अक्टूबर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से स्वदेशी जीएसटी का घर-घर प्रचार प्रसार करने हेतु जिले की पांच विधानसभा में सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत किया जाएगा। घर-घर जाकर स्वदेशी का प्रचार प्रसार कर आत्मनिर्भर भारत और संकल्प अभियान का प्रारंभ कर जनता को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने के लिए जागरूक बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक…
भिण्ड, 11 अक्टूबर। अटेर क्षेत्र के ग्राम हुलापुरा में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। यह कथा 17 अक्टूबर तक चलेगी तथा 18 अक्टूबर को हवन एवं भण्डारा आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास मुकेशाचार्य महाराज आगरा वालों के मुखारबिंद से कथा वाचन किया जाएगा। परीक्षित सुरेन्द्र पुरोहित फौजी ने सभी से कथा में आने के आग्रह किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन रविवार को भिण्ड। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल संगम पथ संचलन का आयोजन 12…
भिण्ड, 11 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देश में सायबर जागरूकता अभियान के तहत आईटीआई परिसर में चल रहे एनसीसी शिविर में एसडीओपी अटेर रविन्द्र बास्कले, थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, साइबर सेल टीम द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी के करीब 300 कैडेट एवं एन सीसी के पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में सायबर अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाइन नं.1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। आलमपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग भिण्ड। आलमपुर में कई…
भिण्ड, 11 अक्टूबर। सन्मति पब्लिक हाईस्कूल मौ में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विशिष्ट अतिथि थाना मौ से नगर निरीक्षक रघुवीर सिंह मीणा बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों द्वारा विशेष संदेश देने वाली रंगोलियां जैसे- बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसी रंगोली तैयार की गई। थाना प्रभारी मीणा ने बच्चों के साथ चर्चा की कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है व समाज को भय मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पुष्प वर्षा, तिलक से भारतीय परंपरागत मीणा का स्वागत स्वागत किया एवं सन्मति पब्लिक हाईस्कूल के संचालक जिनेन्द्र…
भिण्ड, 11 अक्टूबर। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक मामला देहात थाना क्षेत्र के भजपुरा का है, जहां सेना की तैयारी कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दूसरी घटना फूप थाना क्षेत्र के कमई गांव की है, जहां करंट लगने से एक किसान की जान चली गई। दोनों मामलों में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। जानकारी के मुताबिक भजपुरा गांव निवासी उमेश पुत्र कीरत बघेल उम्र 22 वर्ष सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोज सुबह…
भिण्ड, 11 अक्टूबर। मेहगांव थाना क्षेत्र में मौ रोड पर शुक्रवार की रात एक लोडर वाहन ने अचानक पीछे करते समय छात्र की मोटर सायकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आयुष पुत्र अजय सिंह भदौरिया उम्र 17 वर्ष शुक्रवार रात किसी जरूरी काम से मौ रोड चौराहे गया था। वापस लौटते वक्त एक लोडर वाहन ने बैक करते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे…
– जन्म से पांच वर्ष तक के दो लाख 94 हजार बच्चों का लक्ष्य भिण्ड, 11 अक्टूबर। जिले में कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर रविवार को 2248 बूथ लगाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा हेतु दो बूंद पल्स पोलियो की पिलाई जाएगी। राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रथम दिवस ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे 12 अक्टूबर रविवार को…
भिण्ड, 11 अक्टूबर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 9 अक्टूबर 2025 द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रि-पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की कार्रवाई के प्रेक्षण हेतु प्रेक्षक द्वारा जिले में भ्रमण 14 से 19 अक्टूबर तक किया जाना है। अपर कलेक्टर भिण्ड एलके पाण्डेय ने प्रेक्षक के साथ कार्यालयीन कार्य संपादित करने हेतु अधिकारी/ कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र भिण्ड के लिए नियुक्त प्रेक्षक अशोक कुमार के लाइजनिंग अधिकारी के रूप में अमित शर्मा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड, निज सहायक के रूप में सर्वेश वेश्य सहायक ग्रेड-3 शा. उमावि अकोड़ा…
– दिल्ली और भोपाल में होगा जनआंदोलन, माफियाओं, अतिक्रमण और चुनाव आयोग की मनमानी पर गरजी लोसपा भोपाल, 11 अक्टूबर। देश की राजनीति और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर अब सियासी संग्राम तेज होने जा रहा है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को लोहिया सदन, भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में देश और प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर न सिर्फ गहन चर्चा हुई, बल्कि आंदोलन का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया। पार्टी ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर फरवरी 2026 में दिल्ली और प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर दिसंबर 2025 में भोपाल में…
– राकेश अचल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बहुसंख्यक समाज को धर्मशाला का नाम लेकर डराना चाहते हैं, लेकिन भारत के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि देश में धर्मशालाएं तभी बनती हैं जब कोई धर्मभीरू भामाशाह आगे आता है। भारत की एक भी धर्मशाला सरकार ने नहीं बनवाई, हां मुगल काल में बड़े पैमाने पर सराय बनीं, मिसाल के तौर पर मुगल सराय। शाह देश में मुसलमानों की आबादी को लेकर दिन-रात परेशान रहते हैं और ऐसे कुतर्क देते हैं कि सुनकर हंसी आ जाए। शाह ने कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी पाकिस्तान और बांग्लादेश से घुसपैठ के…

