- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में सेमरा डोंगरा, बिला खेड़ी के विद्युत उपकेन्द्रों का किया शिलान्यास अशोकनगर, 10 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अशोकनगर प्रवास के दौरान सेमरा डोंगरा, बिला खेड़ी में दो नए 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण परिवारों को स्थाई, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इस जिले में उन्होंने कुल 23 नए विद्युत उपकेन्द्र बनवा दिए हैं जिनमें से 15 तो पिछले 15 जिलों…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने राजघाट जल वितरण योजना का किया शिलान्यास अशोकनगर, 10 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर में अमृत 2.0 (अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) के तहत राजघाट जल वितरण योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि असली आत्मनिर्भरता तब हासिल होती है जब घर-घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे, किसान के खेत हरे हों, और बहनें पानी ढोने के बोझ से आजाद हों। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अमृत 2.0 हर घर तक भरोसेमंद पेयजल पहुंचाने और शहरों…
भिण्ड, 10 अक्टूबर। करवा चौथ के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अखण्ड सौभाग्य एवं सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति के निर्जला व्रत रखा। रात को चांद को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पहला निवाला लेकर व्रत खोला। जिले में सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत उत्सव विधि विधान से उत्साह पूर्वक मनाया गया। भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा जाता है। शाम को महिलाएं अपने-अपने घरों में एकल तथा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर अपने पति की लम्बी उम्र एवं…
– जिला स्तरीय राज्य स्तरीय हैंडबाल जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ भिण्ड, 10 अक्टूबर। समाज को सही दिशा देने में खेलों की भूमिका मुख्य है, हैंडबॉल भिंड के लिए नया खेल है जैसे केनोइंग कयाकिंग था। इस खेल में बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं, यही अपेक्षा हैंडबॉल के खिलाड़ियों से है। अच्छा खेलो और देश, प्रदेश, जिले के साथ भिण्ड का नाम रोशन करो। यह बात प्रेम महल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही। उन्होंने टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का…
– बरोही थाना पुलिस ने की कार्रवाई भिण्ड, 10 अक्टूबर। बरोही थाना क्षेत्र में कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार का उनके कब्जे से दो देशी कट्टे-कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बरामद की है जानकारी के अनुसार आगामी दीपावली के तैयार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के नेतृत्व में जिले के सभी एसडीएम एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गुड़ा बदमाशो की धरपकड़, अवैध हथियारो एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सतत निगरानी रखने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया…
भिण्ड, 10 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस सुरक्षा इंतजामों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में पुलिस ने शहर में वाहनों की चेकिंग करते हुए तलाशी ली। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर नजर बनाए रखी, बाजार में भी सुरक्षा के लिहाज से गश्त की गई। शुक्रवार को एसपी डॉ. असित यादव के निर्देश पर सीएसपी निरंजन राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में पैदल मार्च किया। बाजार में भीड़ के बीच संदिग्धों पर ढूंढा गया। शहर में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की। खरीदारों की भीड़ के चलते शहर में वाहनों…
भिण्ड, 10 अक्टूबर। एसडीएम गोहद राजन बी. नाडिया ने मौ तहसील के अंतर्गत झाकरी थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क पर चल रहे अवैध ट्रैक्टर को पकड़ा, जो बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन कर रहा था। मौके पर ही ट्रैक्टर को जप्त कर थाना झाकरी में सुपुर्द कराया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार (देहगांव पवन चंदेलिया उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया। एसडीएम राजन बी. नाडिया ने निर्देश दिए कि अनुविभाग गोहद की सीमा में किसी भी प्रकार से अवैध खनन या रेत परिवहन…
भिण्ड, 10 अक्टूबर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा सिलाई मशीन प्रशिक्षण 31 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षार्थी का मूल्यांकन कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भिण्ड के जिला समन्वयक जयप्रकाश बरुआ एवं सेंट्रल बैंक ऑफ जिला अग्रणी प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनको प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रशिक्षार्थी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर उक्त…
– संभागीय स्तर पर जोन एवं वितरण केन्द्र में कार्यरत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कृत भिण्ड, 10 अक्टूबर। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्मिकों की कार्य क्षमता और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करते हुए प्रत्येक माह एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जिन कार्मिकों को माह सितंबर-2025 के लिए एम्प्लॉई ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया गया, उनमें गोहद संभाग से लाईन हैल्पर (आउटसोर्स) राजेश गुप्ता, विद्युत सहायक (आउटसोर्स) जितेन्द्र सिंह, विद्युत सहायक (आउटसोर्स) नारायण यादव…
भिण्ड, 10 अक्टूबर। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति के अपघटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत शा. उमावि कन्या शाला गोरमी में संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, परियोजना अधिकारी प्रभा शर्मा, पर्यवेक्षक वंदना यादव एवं आउटरीच कार्यकर्ता दीपेन्द्र शर्मा एवं परियोजना की समस्त पर्यवेक्षक, विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ और बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना ने जेंडर को स्पष्ट करते हुए बताया कि जेंडर जैविक नहीं है अपितु समाज द्वारा दी…

