Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » असली विश्व गुरू तो डोनाल्ड ट्रंप ही निकले

असली विश्व गुरू तो डोनाल्ड ट्रंप ही निकले

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 10, 2025

– राकेश अचल

बिना किसी चुनाव के आखिर विश्व गुरू का फैसला हो ही गया। दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े सौदागर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर फिलस्तीन और इजराइल के बीच शांति समझौता करा ही दिया। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच भी समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी अभी नहीं मिली है। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष की मानवता को बहुत बड़ी कीमत चुकाना पड़ी है। दो साल में करीब 70 हजार निर्दोष लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।
डोनाल्ड ट्रंप और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के बीच विश्वगुरू और शांतिदूत बनने की प्रतिस्पर्द्धा अघोषित रूप से चल रही थी, लेकिन बाजी मारी ट्रम्प सर ने। इजराइल-फिलिस्तीन के युद्ध में भारत मूकदर्शक बना रहा, भारतीयों की भावनाओं के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी फिलिस्तीन का समर्थन करने से कन्नी काटते रहे, क्योंकि उन्हें इजराइल से लगाव था। मोदी ने हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष रुकवाने के लिए खूब उछल-कूद की, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। अब मोदीजी शायद अपने हाथ मल रहे होंगे अपनी नाकामी पर।
दुनिया को युद्ध की नहीं, बल्कि बुद्धि और बुद्ध की जरूरत है। ट्रंप सर ईसाई होते हुए भी बुद्ध साबित हुए, हालांकि उनका ये मूल चरित्र नहीं है। क्योंकि इजराइल और ईरान युद्ध में उनकी भूमिका एकदम अलग थी। हमास और इजराइल के बीच शांति समझौते से कोई खुश हो या न हो, लेकिन मैं जाती तौर पर बहुत खुश हूं। मैंने पढ़ा था कि युद्ध प्रेमी सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन भी आखिर एक दिन हुआ ही था। ट्रंप इस लिहाज से न सिर्फ खुद अशोक की तरह शांति के रास्ते पर खड़े हैं, बल्कि उन्होंने इजराइल और फिलिस्तीन को भी साथ ले रखा है।
ट्रंप को इस प्रयास के लिए शांति का नोबल पुरस्कार मिले न मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप को ये सम्मान अघोषित रूप से मिल ही गया है और हम टापते रह गए। हम विदेश नीति के मोर्चे पर औंधे मुंह गिरे। जो ट्रंप ने किया वो मोदीजी भी कर सकते थे। हम तो ये मानकर ही चल रहे हैं कि मोदीजी हैं तो सब मुमकिन है, किंतु अब लगता है कि हम और हमारी धारणा गलत थी। सही तो केवल ट्रंप साहब थे।
इस समझौते के बाद पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके गले में नोबेल पुरस्कार पदक लटका हुआ है और प्रधानमंत्री और अन्य लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई के समझौते की घोषणा के बाद तस्वीर शेयर करते हुए नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दीजिए- वह इसके हकदार हैं! उन्होंने पहले भी ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया है, जिसे जीतने की इच्छा डोनाल्ड ट्रंप अक्सर जाहिर करते रहते हैं। ट्रंप को पाकिस्तान तो पहले से शांतिदूत मानता है।
नेतन्याहू ही नहीं, बल्कि उनके देश के आमजन भी ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को ही ट्रंप को बंधक समझौते पर बधाई देते हुए इजरायल के विपक्षी नेता यायर लापिड ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार का उनसे ज्यादा कोई हकदार नहीं है और इजरायल के लोग उनका अनंत आभार जताते हैं। लापिड ने कहा, मैं उनकी टीम, स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर, मार्को रुबियो और टोनी ब्लेयर को बधाई देता हूं। मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू, आईडीएफ के कमाण्डरों और सैनिकों, सबसे बढ़कर उन बंधकों के परिवारों, शेरों और शेरनियों को बधाई देता हूं जिन्होंने दुनिया को एक पल के लिए भी भूलने नहीं दिया।
सुबह गाजा सीजफायर एग्रीमेंट के आगे बढ़ने की घोषणा के बाद इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने घोषणा की कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ट्रंप इसके लिए नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। आपको याद होगा कि ट्रंप खुद भी कई मौकों पर अपने लिए नोबेल पीस प्राइज की मांग उठा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बड़ा अपमान होगा। हालांकि सोशल मीडिया में लोग नेतन्याहू की इस कोशिश का मजाक उड़ा रहे हैं।
यह समझौता गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के पहले चरण का हिस्सा है। अब तक तकरीबन 70 हजार लोग इस जंग में मारे जा चुके हैं। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। ये समझौता इन मृतकों की आत्मा को शांति पहुंचाए या न पहुंचाए, लेकिन फिलिस्तीन में जो जीवित बच गए हैं उनके लिए तो मरहम की तरह है ही। ट्रंप सर भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का श्रेय पहले ही अपनी बही में दर्ज किए बैठे हैं।

Post Views: 60
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551451
Views Today : 2108
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.