गोहद, 20 जून। गोहद विधानसभा क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जनप्रतिनिधि मण्डल के प्रतिवेदन एवं संत समाज के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया है। गोहद क्षेत्र के प्राचीन मन्दिरों, देवस्थानी संपत्तियों, सांस्कृतिक धरोहरों तथा ‘गौ-हद धामÓ की अवधारणा से संबंधित विषय को मप्र शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जाएगा।
गोहद विधायक केशव देसाई ने कहा कि गोहद केवल एक नगर नहीं, बल्कि एक गौरवशाली सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का केन्द्र है। क्षेत्र में स्थित प्राचीन मन्दिर, संत परंपराएं, ऐतिहासिक स्थल एवं जनआस्थाएं हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विषय को शासन कआगामी विधानसभा सत्र में भी इसे प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि गोहद एवं चंबल अंचल की सांस्कृतिक पहचान को उचित सम्मान मिल सके।
देसाई ने कहा कि यह किसी व्यक्ति, संगठन अथवा राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं है, बल्कि हमारी जन्मभूमि, हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों की धरोहर से जुड़ा विषय है। क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों, संत समाज, इतिहासकारों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति नि:स्वार्थ भाव से गोहद एवं चंबल अंचल के विकास के लिए योगदान देना चाहता है, वह इस अभियान से जुड़े। अपने सुझाव, शोध, ऐतिहासिक दस्तावेज, जनसहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से इस जनहितकारी प्रयास को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि सामूहिक, संगठित और सकारात्मक प्रयास सदैव सफल होते हैं। जब समाज, संत शक्ति, जनप्रतिनिधि और जागरूक नागरिक एक दिशा में कार्य करते हैं, तब बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और शासन की सकारात्मक पहल से गोहद एवं चंबल अंचल की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास के नए द्वार खुलेंगे। गोहद की जनता के सम्मान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


