भिण्ड, 16 जून। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच भिण्ड के विकास को लेकर अत्यंत सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई।
बैठक के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री से भिण्ड जिले के समग्र विकास, जन-कल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र में चल रही विभिन्न प्रगतिशील योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और स्थानीय विकास कार्यों की गति को और तेज करने के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार भिण्ड को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
मुलाकात के बाद विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि हमारी सरकार भिण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री के साथ हुई यह चर्चा भिण्ड के उज्ज्वल भविष्य और विकास की रफ्तार को नई गति देने में मील का पत्थर साबित होगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


