गोहद, 20 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोहद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में मोहर्रम के जुलूस, ताजिया मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सीएमओ सोनू परिहार, जेई एनके सिंह, डॉ. नसीर खान, हसमत अली, तहसील शाह, जगदीश माहौर, विवेक जैन, धर्मेन्द्र कंसाना, देवेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र सिंह, पिंकी उच्चाड़िया, भीकम कौशल, आत्मदास, साबू खान, सुनील कांकर, मोती खान, सजल गुप्ता, अमर सिंह बांगर, रिंकू भटेले, मुबीन खान, शब्बीर खान सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


