– एनएसयूआई ने पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 16 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्यसभा चुनाव में हुई कथित अनियमितताओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए आघात के विरोध में राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा परेड चौराहा पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित तोमर ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या और जनमत का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा एनएसयूआई छात्रों और युवाओं की आवाज को बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नहीं हुआ और उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था आवश्यक है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी भदौरिया ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस परिवार सदैव संघर्षरत रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संकेत पुरोहित, प्रदेश सचिव आयुष चतुर्वेदी, अभय, अंशु, निखिल सहित एनएसयूआई एवं कांग्रेस परिवार के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


