Author: Jagran Today

भिण्ड, 19 अक्टूबर। शहर के अटेर रोड पर बंबा के निकट संचालित एलिगेंस होटल के संचालक पर मन्दिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने भिण्ड नगर पालिका के सीएमओ यशवंत वर्मा से शिकायत कर मंदिर को मुक्त कराने की मांग की है। आवेदन में होटल का अवैध निर्माण गिराने और मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि तीन मंजिला होटल को बिना अनुमति के खड़ा कर दिया गया और संचालक ने प्राचीन रामजानकी मन्दिर की जगह पर भी कब्जा कर लिया।…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर भाईदूज के अवसर पर लगने वाले विशाल मेला से दर्शन कर वापस लौटने वाले दर्शनार्थियों के लिए कृषि उपज मण्डी परिसर आलमपुर में जन सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। विदित हो कि रतनगढ़ मन्दिर पर लगने बाले विशाल मेला में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से सर्वाधिक दर्शनार्थी विभिन्न वाहनों में सवार होकर रतनपुरा, आलमपुर, भगुआपुरा मुख्य मार्ग से रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर जाते हैं और मेला में माता के दर्शन कर इसी मार्ग से ही वापस लौटते है। इन्हीं हारे…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल भिण्ड ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर जिले में गौरव का परचम लहराया है। भारत वर्ष की प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ द्वारा जारी रैंकिंग में विद्यालय को भिण्ड जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम, नवोन्मेषी शिक्षण पद्धतियों, संस्कार आधारित शिक्षा, तथा सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान…

Read More

– रतनगढ़ में आयोजित दीपावली दौज मेले पर श्रद्धालुगण आदि की सुरक्षा को दृष्टिगत किया आदेश भिण्ड, 19 अक्टूबर। जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने सार्वजनिक सुरक्षा या सुविधा की दृष्टि से मौ से सेवढ़ा मार्ग एवं मौ से बेहट मार्ग तथा मेहगांव से मौ-रतनगढ़ मार्ग पर भारी वाहन/ बड़े वाहन के आवागमन को निर्बन्धित का आदेश जारी किया है। जिला दण्डाधिकारी भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने आदेशित कर कहा है कि माता रतनगढ़ मन्दिर जिला दतिया पर 21 से 23 अक्टूबर तक दीपावली दौज पर विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटकों के…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने जिले के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व पर प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाएं। दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। उन्होंने कहा कि ग्रंथों के अनुसार दीपावली के दिन भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे।…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। जल संसाधन विभाग के एसडीओ अनुपम सिंह तोमर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खेतों में नहर का पानी भरने और निकासी का इंतजाम न करने पर नाराजगी जताते हुए यह धमकी दी। एसडीओ तोमर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीओ ने पुलिस को बताया कि बीते रोज उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उनसे कहा- तुम नहर पर नहीं आते हो, नहर का पानी…

Read More

भिण्ड, 19 अक्टूबर। देहात थाना क्षेत्र के सीतानगर में शनिवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के कमरे में पंखे के कुंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार मृतक ब्रजेश सिंह राजावत उम्र 28 वर्ष पुत्र रामप्रकाश राजावत निवासी सीतानगर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उसने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फंदे पर लटका…

Read More

– परिचर्चा, मेधावी छात्रों का सम्मान सहित होंगे अनेक कार्यक्रम भिण्ड, 19 अक्टूबर। सेवा, सदाचार एवं समभाव के परियाय संत लल्लू दद्दा के जन्मोत्सव पर चेतना सत्संग समारोह का आयोजन अटेर जनपद के ग्राम हमीरापुरा में स्थित सर्वोदय आश्रम में 27 अक्टूबर को किया जाएगा। जानकारी देते हुए सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हवन और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12.30 बजे से वर्तमान परिवेश में पनपते जातिवाद से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव…

Read More

ग्वालियर, 19 अक्टूबर। दीपोत्सव के पावन अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार पर सभी लोग मिल-जुलकर खुशियां साझा करें और सामाजिक सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें। साथ ही अपील की कि ग्वालियर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में सभी लोग सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि रोशनी के इस पर्व पर हम सभी नशा मुक्ति, जल संरक्षण व संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प भी लें।

Read More

रीवा, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जिले के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व पर प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाएं। दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। उन्होंने कहा कि ग्रंथों के अनुसार दीपावली के दिन भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे।…

Read More