भिण्ड, 19 अक्टूबर। रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर भाईदूज के अवसर पर लगने वाले विशाल मेला से दर्शन कर वापस लौटने वाले दर्शनार्थियों के लिए कृषि उपज मण्डी परिसर आलमपुर में जन सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विदित हो कि रतनगढ़ मन्दिर पर लगने बाले विशाल मेला में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से सर्वाधिक दर्शनार्थी विभिन्न वाहनों में सवार होकर रतनपुरा, आलमपुर, भगुआपुरा मुख्य मार्ग से रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर जाते हैं और मेला में माता के दर्शन कर इसी मार्ग से ही वापस लौटते है। इन्हीं हारे थके दर्शनार्थियों के लिए प्रति वर्ष कृषि उपज मण्डी परिसर आलमपुर में जन सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें माता के हजारों माता को भण्डारा कराया जाता है। इसके अलावा रतनपुरा, आलमपुर, भगुआपुरा मार्ग से रतनगढ़ वाली माता मंदिर पर आने जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए लोगों द्वारा कई जगह चाय, नाश्ता एवं भण्डारे का आयोजन किया जाता हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


