Author: Jagran Today

– नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं कलेक्टर ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा भिण्ड, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आह्वान हर घर-हर गौशाला हर गांव, हर विकास खण्ड में वृन्दावन ग्राम की स्थापना के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड द्वारा विकास खण्ड मेहगांव के भूमियां सरकार गौशाला कन्हारी में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, कलेक्टर भिण्ड, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की उपस्थिति में गोवर्धन एवं गौ पूजन का आयोजन किया गया। मंत्री शुक्ला एवं कलेक्टर भिण्ड तथा उपस्थित अन्य अतिथिगणों ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर देश व प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना…

Read More

भिण्ड, 21 अक्टूबर। शासन के निर्देशानुसार एवं जिले की समस्त विधानसभाओं की गौशालाओं में आज गोवर्धन पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें भिण्ड विधानसभा की ग्राम पंचायत लहरौली की संत टीकमदास गौशाला में विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में गौवर्धन पूजा पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक कुशवाह ने गोवर्धन की पूजा अर्चना की एवं गायों का पूजन किया गया तथा गौपालन के संबंध में विस्तृत उदबोधन दिया। इस दौरान नगर परिषद अकोड़ा अध्यक्ष, पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड से डॉ. अभिषेक यादव, आरडी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त आयोजन में स्वाबलंबी…

Read More

भिण्ड, 21 अक्टूबर। गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल के आदेशानुसार कारसदेव गौशाला भांपर ग्राम पंचायत कुरथर, लहार का संचालन कर रही अवध समाजसेवा समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह कौरव द्वारा गौ माता का पूजन एवं गौ सेवकों का सम्मान किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वय सुनील कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच उधम सिंह बाबा नागिल, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि वांवी परिहार सहित गौ सेवक अजमेर रजक दशरथ गुर्जर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख रणवीर सिंह कौरव ने गौ सेवकों का सम्मान कर उन्हें वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य…

Read More

– जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली, घर-घर हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा भिण्ड, 21 अक्टूबर। शहर में दिवाली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व पर हर घर में मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लोगों ने दीप जलाकर अपने घर और आंगन को रोशन किया। पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ दिवाली का उल्लास छाया रहा। लोगों ने अपने घरों को दीपों, रंगीन लाइटों और रंगोली से सजाया। रात होते ही पूरे भिंड में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजियों ने आसमान को रोशन कर दिया और शहर में दीवाली…

Read More

भिण्ड, 21 अक्टूबर। आलमपुर सहित ग्रामीण इलाके में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया है। दीपावली के अवसर पर आलमपुर बाजार में चार-पांच दिन तक सौदा सामग्री खरीदने बाले लोगों की जोरदार भीड़ भाड़ रही। कपड़ा, किराना, बर्तन, सराफा इत्यादि दुकानों से लोगों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार सौदा सामग्री खरीद कर दीपावली का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया। रोशनी के इस महापर्व पर बेटियों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे पर आकर्षक रंगोली सजाई, तो लोगों ने अपने अपने घरों पर रंग बिरंगी लाइट झालरे लगाकर आकर्षक रूप से सजाया। इसके बाद रात्रि के समय लोगों ने माता लक्ष्मी और…

Read More

भिण्ड, 21 अक्टूबर। पवैया जैन मन्दिर में चातुर्मास कर रहे मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्व साम्य सागर महाराज ने कहा कि आज चातुर्मास के अंतिम दिन है, क्योंकि दीपावली के दिन चातुर्मास का निष्ठापन हो जाता है, इस चातुर्मास में समाज की एकता लोगों में धर्म के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला। मुनिराज ने कहा कि हमने एक साथ मिलकर के चारों दिशाओं को साक्षी मानकर 25 किमी का बंधन यानी आने-जाने के लिए किया, जिसमें इस बार का चातुर्मास 100 दिन का हुआ, अष्ठानिका को जोड़ें तो चातुर्मास चार माह का हो जाता है,…

Read More

– अवैध रूप से संचालित अहाता करवाया बंद भिण्ड, 21 अक्टूबर। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने मंगलवार की शाम आलमपुर में संचालित कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को शराब दुकानों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जानकारी के अनुसार एसडीएम को आलमपुर में महंगे दामों पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आलमपुर में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम को निरीक्षण के दौरान शराब दुकान के साइन बोर्ड पर लाइसेंस नंबर लिखा हुआ नहीं मिला, दुकान मे अंग्रेजी एवं देशी शराब की बोतलों का विक्रय चार्ट लगा हुआ नहीं पाया गया। एसडीएम…

Read More

भिण्ड, 21 अक्टूबर। पिछले लंबे समय से हो रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के तारों के चोर गिरोह को आखिरकार मौ बिजली विभाग की रात्रि गश्त करने वाली टीम ने आधी रात को विद्युत लाइन से तार काटकर चोरी कर ले जाते हुए दबोच लिया है। पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य को काटे गए बिजली तार और उसको ले जाने के लिए उपयोग करने वाले टैक्सी वाहन को मौ थाना पुलिस के सुपुर्द किया। मप्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र की मौ डीसी के प्रभारी सहायक यंत्री आरएस गौर के निर्देशन में रात्रि गश्त कर रही टीम के…

Read More

भिण्ड, 21 अक्टूबर। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजुद्धपुरा पर कुछ दबंगों द्वारा एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसे पेशाब पिलाने की घटना की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है कि अटेर विधानसभा क्षेत्र के सुरपुरा थाना ग्राम अजुद्धपुरा में दलित समुदाय से आने वाले ज्ञानसिंह पुत्र विजय सिंह जाटव के लड़के के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है, जहां कुछ दबंग लोगों ने पीड़ित को ग्वालियर से सांकर से अपनी बुलेरो में बांधकर कर नंगा कर बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि पूरे रास्ते…

Read More

-मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन भिण्ड, 21 अक्टूबर। जिले के लहार सिविल अस्पताल में सोमवार को करंट से झुलसी महिला को एक घंटे तक उपचार नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर अभद्र व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को विधायक निवास के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले अस्पताल में मौजूद स्टाफ के साथ हाथापाई भी हुई। जानकारी के मुताबिक अमाहा दबोह निवासी रचना रजक पत्नी अनिल रजक दीपावली की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उसको करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलस…

Read More