भिण्ड, 19 अक्टूबर। देहात थाना क्षेत्र के सीतानगर में शनिवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के कमरे में पंखे के कुंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार मृतक ब्रजेश सिंह राजावत उम्र 28 वर्ष पुत्र रामप्रकाश राजावत निवासी सीतानगर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उसने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि बृजेश सिंह दिल्ली में एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और उपचार भी करा रहे थे। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


