Author: Jagran Today

– स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में हुआ तंबाकू निषेध अभियान के लिए सक्रिय भिण्ड, 18 अक्टूबर। जिले में तंबाकू नियंत्रण एवं निषेध अभियान को लेकर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान रोकने तथा युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला तम्बाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. सलोनी खण्डेलवाल ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करने के लिए निर्देश जारी किए…

Read More

भिण्ड, 18 अक्टूबर। नगर परिषद दबोह द्वारा दीपावली के अवसर पर स्थाई निकाय में काम करने वाले कर्मचारियों को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, नगर परिषद अधिकारी अतुल रावत ने अपने अधीनस्थ सफाई मित्र, सफाई दरोगा, वाहन चालक, भृत्य के पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर ड्रेस तथा एक-एक मिठाई के पैकेट प्रदान किए। कर्मचारियों को सर्दी से बचने के लिए ट्रकसूट देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि नगर परिषद में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पहलीवार देखने को मिला। नगर परिषद अधिकारी द्वारा सफाई मित्रों के अलावा वाहन चालक, भृत्य जैसे…

Read More

– स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने का लोगों से किया आग्रह भिण्ड, 18 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व जिले के हर घर में सुख शांति और समृद्धि का संचार करे। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार गहन अंधकार की घड़ियों में प्रकाश के महत्व को दर्शाता है। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है, इसलिए हम प्रदूषण से…

Read More

– अतिक्रमण चिन्हित करने पर की थी मारपीट भिण्ड, 18 अक्टूबर। गोहद तहसील के पिपरसाना गांव में अतिक्रमण चिन्हित करने पहुंचे पटवारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार चार दिन बाद मामला दर्ज कर लिया है। घटना 15 अक्टूबर की शाम करीब सवा पांच बजे की है, जबकि एफआईआर शुक्रवार की देर रात दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार फरियादी अतर सिंह कुशवाह उम्र 57 साल निवासी ग्राम गोहारा, हाल पटवारी हल्का क्र.53 पिपरसाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार शाम वे शासकीय कार्य के तहत अपनी कार से पिपरसाना…

Read More

– दीपावली के अवकाश के दिनों में भी होंगे ऑनलाइन आवेदन – अब तक 150 से अधिक नो ड्यूज जारी ग्वालियर, 18 अक्टूबर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानें लगाने के लिए अब तक 227 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर में 80, चबूतरा सेक्टर में 72, टीन दुकानों में 65, शिल्प बाजार में दुकानें लगाने के लिये ऑनलाइन प्राप्त हुए 10 आवेदन शामिल हैं। दीपावली के अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला प्राधिकरण…

Read More

– अशोक सोनी निडर – कभी-कभी इतिहास एक सवाल पूछता है कि क्या आज भी इस दुनिया में ऐसा कोई है, जिसे मज़हब से ऊपर रखकर प्यार किया जाए? क्या किसी एक व्यक्ति के लिए मन्दिरों में घंटियां और मस्जिदों में दुआएं साथ-साथ उठ सकती हैं? क्या ऐसा संभव है कि एक संत को देखने भर से दिल की कठोरता पिघल जाए? यह प्रश्न किताबों में नहीं, हमारे सामने जिंदा उदाहरण बनकर खड़ा है- प्रेमानंद जी महाराज। आज जब उनकी सेहत की ख़बरें आती हैं तो पूरा देश बेचैन हो उठता है। अजीब दृश्य है- हिन्दू जप कर रहे हैं,…

Read More

– राकेश अचल भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई आगामी 23 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हे मानसिक रूप से दबाव में लेने की कोशिश कर रही है, वहीं सीजेआई भी जाने से पहले कोई हाइड्रोजन बम फोड़ने ककी कोशिश कर रहे हैं। सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बहुचर्चित प्रेसीडेंशियल रिफ्रेंस के मामले में पीठ को बताया कि 2015 से 2025 तक सभी राज्यपालों द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए कुल संदर्भों की संख्या 381 है, अगर इन सभी को अदालत में लाया गया तो उस पर निर्णय लेने के लिए स्थायी रूप से दो अलग-अलग पीठ…

Read More

– आयुष्मान कार्ड जारी करने में भिण्ड, शिवपुरी, मैहर, रायसेन, कटनी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन भोपाल, 17 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नईदिल्ली के विज्ञान भवन में आदि कर्मयोगी अभियान पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश को सम्मानित किया। प्रदेश के प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य गुलशन बामरा ने मप्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने जनजातीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुति दी। मप्र को आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन में देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Read More

– केद्रीय मंत्री सिंधिया ने साझा की पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की एक वर्ष की रिकार्ड उपलब्धियां – 4.48 लाख करोड़ के निवेश, अष्टलक्ष्मी ब्रांडिंग और शासन में ऐतिहासिक सुधार नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के पिछले एक वर्ष में हुए कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में मंत्रालय ने न केवल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित किए हैं, बल्कि शासन-प्रणाली, निवेश और क्षेत्रीय एकीकरण के क्षेत्र…

Read More

– शनिवार से शुरू होगा दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार भिण्ड, 17 अक्टूबर। धन तेरस के साथ शनिवार से दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार का शुभारंभ हो जाएगा, जो कि भाई दूज तक चलेगा। धन तेरस की तैयारियों को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। आज बाजार में जमकर धन बरसेगा। धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। इसी के कारण इसे धन्वंतरि जयंती के साथ-साथ धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर…

Read More