रीवा, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जिले के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व पर प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाएं। दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए।
उन्होंने कहा कि ग्रंथों के अनुसार दीपावली के दिन भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे। तभी से इस त्योहार की शुरुआत हुई। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से घर का कोना-कोना प्रकाशित हो उठता है। इसलिए दीपावली रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश के इस पर्व को द्वीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं और असहाय लोगों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। इसके अलावा किसी भी अन्य समुदाय के व्यक्ति की भावनाएं आहत न हो, इसका भी ध्यान रखकर त्योहार मनाएं।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


