- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– राकेश अचल केवल भगवान से डरने वाले मप्र के दो पत्रकारों की नाटकीय गिरफ्तारी और रिहाई के बाद राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजकुुमारी के कथित भ्रष्टाचार की खबरें इस पूरे प्रकरण की आधार भूमि हैं। मप्र के जिन दो पत्रकारों को राजस्थान पुलिस ने बीते रोज गिरफ्तार किया उन्हें मेरे अलावा बहुत से लोग जानते हैं। ये दोनों पत्रकार मेहनती हैं, जुनूनी हैं और महात्वाकांक्षी भी। इनके संस्थान दि सूत्र और दि केपीटल में राजकुमारी दीया सिंह को लेकर जिस तरह का अभियान चलाया गया था, उसे देखते हुए राजकुमारी…
– तंत्रकुल पंचांग निर्णय 2025 के अनुसार इस दिन करें लक्ष्मी पूजन? भिण्ड, 18 अक्टूबर। प्रत्येक वर्ष दीपावली की तिथि को लेकर जनमानस में कुछ संशय की स्थिति तब बनती है, जब अमावस्या तिथि दो दिनों तक विस्तृत हो जाती है। वर्ष 2025 में भी यही स्थिति बन रही है, जहां अमावस्या तिथि 20 और 21 अक्टूबर दोनों दिनों को स्पर्श कर रही है। ऐसे में यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि शास्त्रानुसार किस दिन लक्ष्मी-गणेश का पूजन और दीपदान करना श्रेयस्कर एवं शुभ है। धर्मसिंधु, निर्णयसिंधु और अन्य प्रमुख धर्मग्रंथों में दिए गए नियमों और सिद्धांतों के गहन विश्लेषण…
भिण्ड, 18 अक्टूबर। शहर में धनतेरस पर जिस तरह से बाजारों में रौनक की उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं अधिक उत्साह देखने को मिला। पूरे जिले में खरीदारों ने जमकर धनवर्षा की। सोना-चांदी के आभूषणों से लेकर दोपहिया वाहनों तक की बिक्री ने रिकार्ड तोड़ दिए। मुख्य बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। धनतेरस के अवसर पर शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक रौनक छाई रही। दुकानदारों ने न केवल अपनी दुकानों को फूलों और रोशनी से सजाया, बल्कि ग्राहकों को लुभाने के लिए नए ऑफर…
-आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों को किया संबोधित भिण्ड, 18 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है और इसका रास्ता स्वदेशी भावना से होकर ही गुजरता है। जब हम अपने देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह बात प्रदेश के ऊर्जा कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को भिण्ड शहर के ऊषा कॉलानी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।…
– जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने की पत्रकारों से चर्चा भिण्ड, 18 अक्टूबर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वोट चोर गद्दी छोड़ सदस्यता अभियान में एक लाख व्यक्तियों के हस्ताक्षर कराने के लक्ष्य के विरुद्ध जिला कांग्रेस ने जिले में 80 हजार सदस्यों के हस्ताक्षर कराकर लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। यह बात शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय भिण्ड में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कही। उन्होंने कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश के किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु केन्द्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे तो प्रदेश की भाजपा…
– अवंतीबाई छात्रावास परिसर में सरदार/150 यूनिटी मार्च अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 18 अक्टूबर। शहर के अवंतीबाई छात्रावास परिसर में सरदार/ 150 यूनिटी मार्च अभियान को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने संबोधित किया। प्रदेश मंत्री भदौरिया ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेस ने दबाकर रखा और आगे नहीं बढ़ने दिया।…
– धनतेरस पर प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदीं स्वदेशी वस्तुएं भिण्ड, 18 अक्टूबर। धनतेरस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने शहर के परेट चौराहे पर पहुंचकर सर्वसमाज को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मोर पंख एवं दीपावली के स्टीकर खरीदे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में जोड़ने के लिए समाज को भारत में बनी हुई बस्तुओं को अवश्य खरीदना चाहिए। ताकि हमारा देश…
भिण्ड, 18 अक्टूबर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी वृत्त भिण्ड के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला एवं कार्यालय स्टाफ ने सामाजिक सदभाव एवं मानवता का उदाहरण देते हुए वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों के बीच धनतेरस का त्यौहार मनाया। इस उपलक्ष्य में महाप्रबंधक शुक्ला ने वृद्धजनों के लिए भोज का आयोजन किया एवं शॉल एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला ने इस उपलक्ष्य पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों का सम्मान करने एवं उनके कठिन समय में उनके साथ रहने हेतु मानव समाज को प्रेरित करना है।…
भिण्ड, 18 अक्टूबर। नवजीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष दीपावली के अवसर पर गरीब विधवा महिलाओं के बच्चों को राशन एवं दीपावली की पूजन समग्री वितरण की जाती है। इसी श्रंखला में आदि ग्रुप की तरफ से समिति के सदस्यों ने 50 विधवा माताओं के बच्चों को शक्कर, नमक, रवा, मैदा, बेसन, गुड़, हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला, रिफाइंड, पोहा, साबूदाना, खील-गट्टा, मोमबत्ती, दीपक, रुई की बत्ती, बच्चों के लिए पटाखे भेंट किए। इस सेवा में ग्रुप के सदस्य मुन्नालाल भारद्वाज, विशाल राजावत, कौशल श्रीवास, राघव उपाध्याय, गौरव दीक्षित का विशेष योगदान रहा।
भिण्ड, 18 अक्टूबर। मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद चौधरी के जन्मदिन पर शनिवार को मेहगांव में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन ने समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री विवेक पचौरी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा तथा संजीवनी रक्तदान संगठन से रोमा शर्मा, बबलू सिंधी, दीपक चावला, आशीष शर्मा सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमोद चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा…

