Author: Jagran Today

भिण्ड, 18 नवम्बर। मेहगांव में मंगलवार को एक धार्मिक और भावनात्मक आयोजन देखने को मिला, जब नगर के प्रतिष्ठित हनुमान मन्दिर अस्पताल परिसर में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला की माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीएमओ मेहगांव डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सुबह से ही मन्दिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। भक्तों ने हनुमान जी की आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण के साथ पाठ का शुभारंभ किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान सभी उपस्थित…

Read More

– खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 18 नवम्बर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें खाद्यान्न वितरण की नियमितता, शिकायतों का निराकरण, परिवहन व भंडारण की स्थिति, उचित मूल्य दुकानों का सत्यापन और खाद्यान्न का समय पर आवंटन व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों…

Read More

भिण्ड, 18 नवम्बर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 118 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपण्पों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More

भिण्ड, 18 नवम्बर। भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर आक्रोश जताया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुनाव आयोग मप्र के नाम भिण्ड एसडीएम अखिलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने शिकायती पत्र में कहा कि जिले में एसआईआर कार्य के प्रति जिला प्रशासन एवं भिण्ड निर्वाचन विभाग बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में अभी तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा जिले में…

Read More

– लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है : बघेल – एसआईआर कार्य में गतिशीलता लाने एवं प्रशिक्षण के संबंध में जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित भिण्ड, 18 नवम्बर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) की कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई तैयारी की मॉनिटरिंग एवं प्रशिक्षण कार्य व एसआईआर कार्य में गतिशीलता को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मुख्य अतिथि भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक फूलसिंह बरैया ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर के बहाने षड़यंत्र…

Read More

भिण्ड, 18 नवम्बर। जिला अस्पताल में मंगलवार को अटेर के मोरा गांव की एक प्रसूता को लेबर रूम में भर्ती करने में देरी हुई, जिसके चलते उसने अस्पताल परिसर में ही खुले में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी। मौके पर मौजूद एक महिला समाजसेवी ने अन्य महिलाओं की मदद से पर्दा कर प्रसव कराया। बाद में जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक मोरा गांव की प्रसूता प्रियंका पत्नी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि लेबर रूम…

Read More

-जननी एंबुलेंस के पायलेट ने पहुंचाया अस्पताल भिण्ड, 18 नवम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहद के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। एम्बूलेंस के माध्यम से उसे उपचार हेते अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सोमवार रात्रि 11 बजे गोहद में कुशवाहा होटल और रिलायंस पेट्रोल पंप के बीच की है। जानकारी के मुताबिक रामधन पुत्र कन्हैया लाल निवासी कैथोदा मुरैना अपने साले पप्पू पुत्र रामरतन और अपने दोस्त दिनेश पुत्र रामनाथ निवासी मुरैना के साथ होटल का काम बंद करके अपने घर के लिए जा रहे थे। तभी रिलायंस पेट्रोल पंप…

Read More

– एडीपीसी दूरवार पर सरकारी फंड के दुरुपयोग का आरोप – पूर्व कलेक्टर द्वारा जांच शुरू किए जाने के बावजूद पद पर बने रहने का खुलासा 📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755 भिण्ड, 18 नवम्बर। जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिसमें एडीपीसी संजीव दूरवार पर उनकी नियुक्ति से लेकर विभागीय भुगतानों तक में गंभीर अनियमितताओं के 14 सूत्रीय आरोप लगे हैं। एक शिकायती पत्र के माध्यम से इन घोटालों का खुलासा किया गया है, जिसमें जांच की मांग की गई है। पर मजे की बात यह है कि उक्त एडीपीसी को निवार्चन कार्य…

Read More

भिण्ड, 18 नवम्बर। जिले के ग्राम डोंगरपुरा निवासी जैनेन्द्र कुमार निगम ने हाल ही में मप्र लोकसेवा आयोग परीक्षा के माध्यम से के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक बनकर परिवार एवं क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। जैनेन्द्र कुमार निगम पूर्व में भी राजस्व विभाग में कार्यरत होकर भी ये पद प्राप्त किया है। निगम की सफलता बताती है कि मजबूत इरादे और लगातार प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Read More

भिण्ड, 18 नवम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा अभिनंदन वाटिका में मंगलवार को मडलम, सेक्टर एवं बीएलए के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी (मतदाता सूची पुनरीक्षण) इरफान खान ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश, प्रक्रियाएं और आवश्यक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक केशव देसाई ने कहा कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्धारित समयसीमा में मतदाता सूची के कार्य को सही तरीके से पूरा करें। भिण्ड ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, विधानसभा प्रभारी…

Read More