भिण्ड, 18 नवम्बर। भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर आक्रोश जताया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुनाव आयोग मप्र के नाम भिण्ड एसडीएम अखिलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस ने शिकायती पत्र में कहा कि जिले में एसआईआर कार्य के प्रति जिला प्रशासन एवं भिण्ड निर्वाचन विभाग बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में अभी तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा जिले में सभी मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण नहीं किए गए हैं। कई मतदान केन्द्रों पर मूल गणना पत्रक के बजाय केवल एक छायाप्रति ही वितरित की जाने की जानकारी मिल रही है, जो अपूर्ण है। मतदाताओं को पात्र बनने हेतु 2003 की मतदाता सूची बीएलओ द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। गणना पत्रकों का सही समय पर वितरण न होने और अनिमितताओं के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य समयावधि में पूरा नहीं हो पाएगा, जिससे बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अपने मताधिकार (वोट) से वंचित हो सकते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता के साथ समयावधि में संपन्न किया जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का हक न मारा जाए। इस प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री मनोज दैपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल एडवोकेट, डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, महेश जाटव, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, कृष्णगोपाल चौरसिया, नरोत्तम सिंह नरवरिया, जगत सिंह यादव, रेखा भदौरिया, सीमा शर्मा, पंकज त्रिपाठी, केदार कौशल, नईम खां पठान, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, देवेन्द्र निगम, राजेन्द्र सिंह यादव, राजवीर बघेल, अभिलाख सिंह यादव, आरएस गोयल, अरविन्द यादव, बलराम जाटव, राहुल सिंह कुशवाह, भागीरथ कुशवाहा, गोविन्द सिंह राजावत, विवेक जामोर, अरविन्द गोयल, कमलेश सुमन, रामवीर यादव, मनोज कौशिक, विजय सिंह निगम, यदुनाथ सिंह, ब्रजमोहन यादव, राघवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


