- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बने एक-दूजे के हमसफर, समाजसेवियों ने कराया विवाह – उपहार में दिए जेवर और कपड़े, विधायक ने दिया आशीर्वाद भिण्ड, 01 नवम्बर। समाजसेवी संगठन भिण्ड बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा शनिवार को शहर के संस्कृति मैरिज गार्डन बाईपास रोड पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का शनिवार को आयोजन किया। दोपहर 11 बजे जेल रोड से 11 बग्घी पर बैठकर एक साथ बैण्डबाजों और डीजे की धुनों एक साथ बाजार में दूल्हों की बारात निकली। बारात माधौगंज हाट, गोल मार्केट, सदर बाजार, इटावा रोड, बायपास रोड से होते हुए संस्कृति मैरिज गार्डन विवाह स्थल पर…
भिण्ड, 01 नवम्बर। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (एसआईआर) के संबंध में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वे बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दें ताकि बीएलओ को किसी प्रकार की समस्या न आए, जिससे बीएलओ निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें, ताकि नामावली त्रुटि मुक्त बनाई जा सके। फसल क्षति की सूचना टोल फ्री नंबर एवं…
भिण्ड, 01 नवम्बर। जिले के मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.14 में एक मां नेे अपनी कोख से जन्मे बच्चे की 30 दिन बादगला दबाकर हत्या कर दी मार दिया। जानकारी के अनुसार धनजू पुत्र सुरेन्द्र सिंह गुर्जर के मकान में किराए से रहने वाली ऊषा पत्नी जगन्नाथ बघेल उम्र 20 वर्ष बघेल निवासी लडवासी थाना महुआ जिला ललितपुर का तीन-चार दिन से बच्चे को लेकर पति से विवाद चल रहा था, विवाद इतना बढ़ चुका था कि 31 अक्टूबर की दरम्यान रात्रि में ऊषा ने अपने 30 दिन के पुत्र की गला घोटकर हत्या कर दी। पति ने इसके पूर्व…
– मौ थाना पुलिस ने की कार्रवाई भिण्ड, 01 नवम्बर। जिले के मौ थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रतवा में जमीनी विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या करने वाले पांच हजार की इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह करीब 8.30 बजे ग्राम रतवा में जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने बाबूसिंह परिहार पुत्र अमर सिह परिहार उम्र 53 साल की लाठी-डण्डों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। तब फरियादिया कैलाशी देवी पत्नी बाबूसिह परिहार की शिकयत पर से आरोपीगण के विरुद्ध थाना मौ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना…
भिण्ड, 01 नवम्बर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में शनिवार को मप्र का 70वां स्थापना दिवस प्राचार्य डॉ. आए शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मप्र गान गया तथा प्रदेश की समृद्धि के लिए संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित गतिविधियों व खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजीव कुमार जैन ने स्वयंसेवकों को मप्र के विकास हेतु शिक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की नियमित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।…
भिण्ड, 01 नवम्बर। ग्राम रजरापुरा में आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन शनिवार को कथा व्यास अखिलेश लवानिया ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता और जीवन के सार का विस्तार से वर्णन किया। जिसको सुनकर श्रद्घालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि सुदामा चरित्र अत्यंत स्वाभाविक, हृदयग्राही, सरल एवं भावपूर्ण कथा है। इसमें एक ही गुरु के यहां अध्ययन करने वाले दो गुरु-भाइयों, सुदामा और श्रीकृष्ण की आदर्श मैत्री का चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं, वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने ही वह मन से…
भिण्ड, 01 नवम्बर। मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद द्वारा स्वदेशी जागरण अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम सुरावाली में बैठक एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह संयोजक रिपुदमन सिंह भदौरिया एवं ग्रामीण जन व प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक शर्मा ने कहा कि प्रस्फुटन समिति का उद्देश्य जन सहभागिता के माध्यम से समग्र विकास को गति देना है, समाज की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से शासन की योजनाओं और नीतियों को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप…
भिण्ड, 01 नवम्बर। मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद के निर्देशन में चौ. रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में इग्नू अध्ययन केन्द्र पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि जब भी किसी का दिवस मनाया जाता है तो उसमें उसका गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विविधता का बोध कराया जाता है। आज हम मप्र के स्थापना दिवस पर राज्य की एकीकरण यात्रा, उपलब्धियां और प्रगति पर गर्व कर रहे हैं और भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराते हैं। मोहम्मद इरफान गम्मू ने कहा कि हमारा मप्र हृदय प्रदेश है,…
भिण्ड, 01 नवम्बर। मालनपुर नगर में नेशनल हाईवे पंप के सामने शर्मा होटल के बगल से जय बाबा इंटर प्राइजेज द्वारा खाटूश्याम बाबा के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर एक बजे से बाबा खाटूश्याम के कीर्तन संग भजन हुए। यहां भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और बाबा की जयकारे लगाए और केक काटकर बाबा खाटूश्याम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। तत्पश्चात प्रसादी बांटी गई। इस अवसर पर जय बाबा इंटरप्राइजेज के संचालक संतोष कांकर, सुरेन्द्र कांकर, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, गायक कलाकार नीरज शर्मा, आसाराम शर्मा, लला चौधरी, बंटी शर्मा संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
– सेमीफाइनल व फाइनल का महा मुकाबला रविवार को भिण्ड, 01 नवम्बर। केशव पार्क गोहद में जारी महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में खेल का रोमांच चरम पर है। भव्य शुभारंभ के बाद शनिवार की सुबह से मप्र के विभिन्न जिलों से आईं 24 टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। शानदार खेल प्रदर्शन के बाद रीवा जोन, उज्जैन जोन, भोपाल जोन, जबलपुर जोन, इंदौर जोन बी, ग्वालियर जोन बी, उज्जैन जोन बी, नर्मदापुरम जोन ए, इंदौर जोन ए, उज्जैन जोन ए, भोपाल जोन ए और जबलपुर जोन बी की टीमें विजयी रही। आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुआ। रविवार…

