-जननी एंबुलेंस के पायलेट ने पहुंचाया अस्पताल
भिण्ड, 18 नवम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहद के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। एम्बूलेंस के माध्यम से उसे उपचार हेते अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सोमवार रात्रि 11 बजे गोहद में कुशवाहा होटल और रिलायंस पेट्रोल पंप के बीच की है।
जानकारी के मुताबिक रामधन पुत्र कन्हैया लाल निवासी कैथोदा मुरैना अपने साले पप्पू पुत्र रामरतन और अपने दोस्त दिनेश पुत्र रामनाथ निवासी मुरैना के साथ होटल का काम बंद करके अपने घर के लिए जा रहे थे। तभी रिलायंस पेट्रोल पंप से पहले गोद की तरफ से आते हुए एक डंपर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रामधन को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। टक्कर लगते ही रामधन सड़क किनारे दूर जा गिरा, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। उसी समय वहां से गुजर रहे गोहद 108 जननी एम्बुलेंस के पायलट मुरारी लाल गोस्वामी ने जब सड़क पर पड़े हुए घायल को देखा तो उन्होंने एंबुलेंस को रोककर उसकी जानकारी ली। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने जिलाधिकारी गुरमीत को दी, भिंड 108 एंबुलेंस के जिला अधिकारी ने पायलट को घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए परमिशन दी। पायलट ने भी बिना देरी किए घायल रामधन को तुरंत108 एंबुलेंस में लिटाया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में भर्ती करवाया। जिससे समय रहते घायल रामधन को सही उपचार दिलवाया जा सका, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रामधन को पैर टूट जाने के कारण ग्वालियर के लिए 108 से रेफर कर दिया।


