भिण्ड, 18 नवम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा अभिनंदन वाटिका में मंगलवार को मडलम, सेक्टर एवं बीएलए के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी (मतदाता सूची पुनरीक्षण) इरफान खान ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश, प्रक्रियाएं और आवश्यक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक केशव देसाई ने कहा कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्धारित समयसीमा में मतदाता सूची के कार्य को सही तरीके से पूरा करें। भिण्ड ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र हर्षना, जिला संगठन मंत्री इरसाद खान, गोहद ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष गुर्जर, संगठन मंत्री ब्रजेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


