– राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से की कार्रवाई की मांग
भिण्ड, 28 नवम्बर। मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी से आग्रह किया कि संतोष कुमार वर्मा आईएएस जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए किसी भी समाज, धर्म और हमारी बेटियों का समाने ‘नहीं रख सकता और बेटियों के लिए दान वैसी अपमानजनक भाषा का उपयोग करता है क्या आपस में भाईचारा खत्म कर देश प्रदेश को गलत संदेश देता है संदेश देता है जिससे हिन्दू समाज आपस मे ही लड़कर नष्ट हो जाए और देश प्रदेश के टुकडे-टुकड़े हो जाएं ऐसे घोर तुच्छ मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को प्रशासनिक पद पर रखना घोर अनुचित है, यह केवल ब्राह्मण समाज का ही नहीं हमारी बेटियों बल्कि संपूर्ण नारी जाती का अपमान हैञ हमारे सनातन में, भारत देश में बेटियां पूज्य होती हैं, यह वर्मा नारी जाति के सम्मान पर प्रहार कर जातीय द्वेष फैलाने और देश की ने अराजकता फैलाने की कोशिस किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। मातृभूमि सेवा मिशन वर्मा के कथन की तीव्र निंदा करती ही एवं मांग करती हो कि ऐसी ओछी मानसिकता रखने वाल आईएएस वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकरते हुए तुरंत पद से पृथक किया जाए। जिससे अन्य लोग भी सबक ले सकें और देश में प्रदेश में भाईचारा स्थापित बना रहे।


