- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 29 नवम्बर। नवनियुक्त मेहगांव मंडल अध्यक्ष रोहित करैया के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत समारोह की काफी लंबी श्रृंखला रही। सर्वप्रथम मंत्री राकेश शुक्ला के निवास पर युवा नेता आलोक शुक्ला ने किया भव्य स्वागत मालनपुर, गोहद चौराहा, जेतपुरा गिगरगी, बहुआ, अमृतपुरा, खैरियाबाग, बरहद के बाद मेहगांव नगर मे जगह-जगह पुष्पा हार पहनाकर स्वागत समारोह की श्रृंखला में मुरैना रोड पर राकेश चौधरी नगर परिषद पार्षद के निवास पर शॉल श्रीफल भेंट कर पुष्पहार पहनाकर भव्य किया। स्वागत समारोह मे पुरुषोत्तम राजौरिया, विनोद चौधरी, वार्ड क्र.एक के पूर्व पार्षद रामसेवक कुशवाह, लौड़ी माता मन्दिर पर बबली, डॉ. योगेन्द्र सिंह…
भिण्ड, 29 नवम्बर। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को आलमपुर के ब्राह्मण समाज ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ब्राह्मण समाज के लोग रामजानकी मंदिर पर शुक्रवार दोपहर एक बजे एकत्रित हुए और इसके बाद आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा समाज की बेटियों पर दिए गए आपत्ति जनक बयान पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आक्रोश जाहिर कर रामजानकी मंदिर से एक रैली के रूप में पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय को आवेदन दिया। जिसमें आईएएस के खिलाफ…
भिण्ड, 29 नवम्बर। शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वा के प्राचार्य आदित्य कुमार तोमर के नेतृत्व में आईटी गेस्ट लेक्चर मास्टर ट्रेनर मिलित मालवीय द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें ट्रेनर द्वारा बच्चों को आईटी और रोजगार कौशल से संबंधित जानकारियां दी गईं। मास्टर ट्रेनर ने बच्चों को एआई डेटाबेस मैनेजमेंट कीबोर्ड कौशल हरित कौशल लिब्रे ऑफिस एमएस वर्ड एक्सल पावर प्वाइंट एवं कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं। लेक्चर में स्कूल के प्राचार्य आदित्य कुमार तोमर के साथ आईटी और ब्यूटी ट्रेड की इंचार्ज शिक्षिका कीर्ति पाठक, ऊषा जाटव, आकांक्षा मालवीय, रिंकी, पूजा शर्मा, प्रियंका, नीतू, कुसुम, अजय खरे,…
भिण्ड, 29 नवम्बर। मालनपुर में संचालित धन मिल में धन से भरे ट्रक खाली करने आए जो कंपनी के बाहर खड़े हुऐ थे। शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे के 20 बोरी धान अज्ञात चोर चुरा ले गए। ट्रक चालक ने मालनपुर थाने में आवेदन दे दिया है। ट्रक संचालक राजेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी धान से भरी गाड़ी शुक्रवार की रात 12 बजे कंपनी पर आ गई थी, खाली न होने पर हमने गाड़ी को बाहर ही खड़ा कर सो गए। सुबह जब देखा कि ट्रैक के पीछे से त्रिपाल हटी हुई थी और 20 बोरी…
भिण्ड, 29 नवम्बर। कृषि उपज मण्डी आलमपुर में इस समय धान की जबरदस्त आवक हो रही है। हर रोज मण्डी में धान से भरकर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली आ रहे है। लेकिन कृषि उपज मण्डी परिसर में पक्की सड़क न होने के कारण ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाही के दौरान दिनभर धूल के गुब्बारे उड़ते हैं। जिससे कृषि उपज मण्डी के आसपास निवास करने बाले लोग तथा मण्डी के समीप दुकान रखे व्यापारी बेहद परेशान है। इसके अलावा देभई रोड पर स्थित धर्मकांटे पर धान के ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रालियां तुलाई के लिए निकलते है। जिससे देभई रोड पर भी दिनभर धूल…
-रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा, दिन में भी 3 डिग्री की गिरावट भिण्ड, 29 नवम्बर। जिले में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है, दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह ठंड का असर काफी तेज हो गया है। हालात यह हैं कि रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अब तक भिंड का दिन का औसत तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। लेकिन ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 24…
-5 करोड़ 70 लाख 47 हजार 512 रुपए का सरचार्ज हुआ माफ भिण्ड, 29 नवम्बर। बिजली कंपनी के ने बताया कि 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 का लाभ हजारों बकायादार उपभोक्ता उठा रहे हैं। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 में कंपनी कार्यक्षेत्र में अब तक 3 हजार 593 बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 9 करोड़ 3 लाख 58 हजार 559 रुपए से अधिक की मूल राशि जमा हुई है तथा 5 करोड़ 70 लाख 47 हजार 512 रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है।…
भिण्ड, 29 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर एक दिसंबर को विकास खण्ड गोहद प्रशासन द्वारा नगर पालिका प्रांगण में इस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाना निश्चय किया गया है। जिसमें स्थानीय गीता स्वाध्याय मण्डल गोहद के निर्देशानुसार एक साथ 1100 गीता प्रेमियों द्वारा 15वे अध्याय का सस्वर वाचन किया जाएगा। प्रशासन के स्तर पर इसकी भव्य आयोजन की तैयारियां कर ली गई है। नगर पालिका प्रांगण में नगर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं गीता स्वाध्याय मण्डल गोहद के सदस्यों द्वारा स्थान एवं तैयारियों की समीक्षा की। छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, उनके लिए बैठक की समुचित व्यवस्था…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ और आधुनिक गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण – ट्राइसाइकिल वितरित कर दिव्यांगजनों को बताया अदम्य साहस का प्रतीक गुना, 28 नवम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गुना प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया और 16.93 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक बहुउद्देश्यीय गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। सिंधिया ने इसे गुना के युवाओं और इस क्षेत्र के भविष्य में सबसे बड़ा निवेश बताया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने दिव्यांगजनों…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर जिले के नई सराय खाद वितरण केन्द्र किया का औचक निरीक्षण – लाइन में लगे किसानों से मिलकर की बात बातचीत, स्टॉक-सप्लाई-डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम का मौके पर लिया पूर्ण मूल्यांकन अशोकनगर, 28 नवम्बर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की बढ़ती चिंताओं के बीच आज अपने प्रवास के दौरान अचानक अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के नई सराय स्थित खाद वितरण केन्द्र पर पहुंचे। सिंधिया ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक, सप्लाई और वितरण व्यवस्था का पूरा मूल्यांकन किया ताकि किसी किसान को…

