– सेवार्थ जन कल्याण समिति के द्वारा अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
भिण्ड, 29 नवम्बर। खेल किसी राष्ट्र की भावनात्मक धमनियों में राष्ट्रवाद के विचारों की संवाहक होती है, इस दृष्टि से सेवार्थ जन कल्याण समिति ने शा. महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद के खेल मैदान पर दूसरा अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व संभाग आयुक्त राजीव शर्मा थे एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के पूर्व कुलपति विवेक पाण्डे ने की।
सर्वप्रथम आयोजन का उद्देश्य और ऐसे आयोजनों की प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए सेवार्थ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित ने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में अंतर निहित प्रतिभाओं को परिमार्जित करने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। फुटबॉल दुनिया का सशक्त और सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
आज पहला मैच लाल टिपारा सेवार्थ पाठशाला ग्वालियर तथा विनायक विद्यापीठ के बीच हुआ। जिसमें लाल टिपारा ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच शार्पेज स्कूल और सीएम राइस उमावि गोहद के बीच संपन्न हुआ। जिसमें सीएम राइज ने दो जीरो से जीत हासिल की। तीसरा मैच नालंदा स्कूल एवं सेवार्थ पाठशाला गोहद के बीच संपन्न हुआ। इसका परिणाम नालंदा स्कूल को पांच जीरो के विशाल अंतर से हराया। चतुर्थ मैच टच स्टोन स्कूल गोहद एवं हर्षण विद्या निकेतन के बीच हुआ। जिसमें टच स्टोन 2-0 से विजय हासिल की। पांचवा मैच गोहद के बीच हुआ। जिसमें फर्स्ट स्टेप ने जीत 3-0 से जीत हासिल की। अंतिम मैच सेवार्थ पाठशाला गोहद और दूसरी इकाई सिकंदर कंपू ग्वालियर के बीच हुआ। जिसमें गोहद ने दो-शून्य से जीत हासिल की। इस प्रकार आज का यह सुखद और सार्थक टूर्नामेंट का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच रविवार को 10 से 12 बजे के बीच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल फर्स्ट स्टेप स्कूल गोहद और लाल टिपारा सेवार्थ पाठशाला ग्वालियर के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल सेवार्थ पाठशाला गोहद एवं टचस्टोन स्कूल गोहद के बीच होगा। इन दोनों सेमीफाइनल से निकलकर आई हुई टीमों के बीच फाइनल मैच होगा। आयोजन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गोहद ने प्रसंशनीय भूमिका का निर्वहन किया।


