भिण्ड, 30 नवम्बर। जिले के पिथनपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का दो दिवसीय मूल्यांकन शिविर शनिवार को पूरा हुआ। एनक्यूएएस टीम सदस्य डॉ. नेहा शर्मा एवं डॉ. नूरूस ने स्वास्थ्य केंद्र में रहकर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाओं की समीक्षा की।
इस दौरान टीम ने पंजीयन, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लैब, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण कक्ष व वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था, रिकार्ड मेंटिनेंस, स्टाफ की कार्यप्रणाली, मरीजों से व्यवहार और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। टीम ने संस्थान में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और आपातकालीन सेवाओं की क्षमता को भी परखा। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य, जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी डॉ. अवधेश सोनी, क्वालिटी नोडल डॉ. ब्रजभूषण पुरोहित, जिला प्रबंधन अधिकारी ज्योति राणा, एमएच कॉर्डिनेटर रीना यादव, ब्लॉक बीपीएम अखिल श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

