ग्वालियर, 30 नवम्बर। ग्वालियर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को शाम 6.20 बजे तक 79.38 प्रतिशत गणना पत्रकों (ईएफ) का डिजिटाइजेशन हो चुका है। बीएलओ, सुपर वाईजर एवं रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक इस काम में जुटे हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18 भितरवार ईएफ डिजिटाइजेशन में जिले में अग्रणी है। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में अब तक 98.88 प्रतिशत ईएफ डिजिटाज्ड किए जा चुके हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 14 ग्वालियर ग्रामीण में 84.19 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 15 ग्वालियर में 77.33 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व में 68.57 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 17 ग्वालियर दक्षिण में 69.45 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र 19 डबरा में रविवार को शाम 6.20 बजे तक 82.16 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज्ड कर लिए गए हैं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


