- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– भिण्ड-दतिया के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा भिण्ड, 03 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने दिल्ली में शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उनके मार्गदर्शन से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प और मजबूत हुआ। सांसद संध्या राय ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा के दौरान कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। केरल साक्षरता में अन्य राज्यों से आगे है, वर्तमान में वामपंथी सरकार के जनोन्मुखी विकास के कारण सामाजिक एवं आर्थिक विकास एक नया मॉडल बनकर उभरा है, जनता को रहने के लिए नि:शुल्क आवास योजना नीति ने राज्य में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने से मुक्त है, दो समय भरपेट भोजन के लिए प्राथमिक स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित राज्य की माकपा सरकार ने किए, इसलिए केरल की जनता गरीबी से भी मुक्त हो गई है। दूसरी तरफ भाजपा और उसके जनसंगठन बैचारिक रूप से व्यक्ति को पीछे की ओर धकेल…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरए शर्मा और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया। कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन, ऑफलाइन मोड में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रूप में माधव आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केके पाराशर ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना विषय पर व्याख्यान प्रदान किया गया। डॉ. पाराशर ने विद्यार्थियों को बताया…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। मां अन्नपूर्णा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिसंबर गुरुवार से मां अन्नपूर्णा लाड़ली सरकार आश्रम मुड़ियाखेरा भिण्ड में त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम, कृष्ण एवं शिव कथा का आयोजित किया जाएगा। कथा का वाचन भागवताचार्य देवी संध्या करेंगी। जानकारी के अनुसार मां अन्नपूर्णा लाड़ली सरकार आश्रम मुड़ियाखेरा निर्माण कार्य चल रहा है। अगहन मार्गशीर्ष पूर्णिमा को अन्नपूर्णा मैया का जन्म दिन के पावन अवसर पर 4 दिसंबर गुरुवार से 6 दिसंबर शनिवार तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथा होगी। सभी भक्त जन कथा अमृत श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। कथा का लाइव…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षक डॉ. धीरज सिंह गुर्जर ने अपने पिताजी स्व. भारत सिंह गुर्जर की नौवीं पुण्यतिथि पर परिवारजनों सहित स्थानीय वृद्धाश्रम आनंद धाम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र पहुंचकर श्रद्धांजलि स्वरूप सेवाभाव कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान पुष्प मालाओं से किया तथा उन्हें फल, मिष्ठान्न, बस्त्र एवं कम्बल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सेवा भारती भिण्ड एवं अन्य समाजसेवी जन उपस्थित रहे। समाजसेवी चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि वृद्धजन हमारी धरोहर और हमारे संरक्षक हैं, उनका ख्याल रखना, उनके सुख-दुख की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। इस…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। जिले की देहात थाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले डिड़ी गांव दावत होटल पास पर दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात डंपर चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को सुबह लगभग 5 बजे के दावत होटल के सामने ग्राम डिड़ी पर अज्ञात वाहन ने दौड़ की तैयारी कर रहे दो लड़की व एक लड़के को सड़क पर टक्कर मार दी थी, जिससे एक लड़की की घटना स्थल पर मौत हो गई थी तथा दूसरी लड़की व लड़की गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर एएसपी संजीव…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। मेहगांव उपजेल के बाहर मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने जेल प्रहरी को धमकाने के बाद कट्टे से हवाई फायर किया और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरी आलोक शर्मा और आरोपी गोलू तोमर निवासी ग्राम मढ़ैला थाना अंबाह जिला मुरैना के परिवार के बीच पुराना विवाद है। तीन-चार दिन पहले गोलू के पिता और प्रहरी आलोक शर्मा के बीच गाड़ी को लेकर कहासुनी हुई थी। गोलू तोमर मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच चार पहिया वाहन…
– आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर भिण्ड, 03 दिसम्बर। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर भिण्ड ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित यात्रा में भिण्ड जिले के निवासियों/ 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, उक्त तीर्थ दर्शन योजना का लाभ एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक ही बार दिया जाएगा, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में यात्रा में सम्मिलित होना प्रमाणित होता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भिण्ड…
भिण्ड, 03 दिसम्बर। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के 16 जिलों में 13 दिसंबर शनिवार को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरण को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। कंपनी द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह…
– राकेश अचल भाजपा का नारा अब प्रामाणिक लगने लगा है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। मोदी जी हैं इसीलिए पहली बार विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर 89.85 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। जानकार बताते हैं कि कंपनियों, आयातकों और विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने रुपए पर दबाव डाला। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि हमारे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इस बारे में देश को कुछ भी नहीं बताते, पूछने पर…

