भिण्ड, 01 दिसम्बर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शा. कन्या उमावि लहार में विकास खण्ड स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें आसपास क्षेत्र एवं नगर लहार के प्रसिद्ध व ख्यातिप्राप्त संत, महात्माओं, पुजारी और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओ एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर शोभायमान 1008 कमलेश पुरी महाराज मेहरा आश्रम एवं पूर्व विधायक लहार मथुरा प्रसाद महंत और उपस्थित सभी संत, महात्माओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर तिलक, माल्यार्पण एवं आरती कर किया गया।
गीता महोत्सव के अवसर पर हरिबल्लभ डगरोलिया की कीर्तन मंडली द्वारा संगीतमय प्रेरणागीत, ब्रह्मनाद एवं ध्यानसाधना, सरस्वती बंदना, ईश बंदना की गई। तत्पश्चात पं. ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा अथ पंचदशोध्याय: का उच्चारण भावार्थ सहित किया गया, उपस्थित सभी संत, महात्माओं का सम्मान बृजकिशोर दुबे (उदोतपुरा) द्वारा तिलक, माल्यार्पण एवं पट्टिका व भेंट देकर सम्मानित किया गया। विकास खण्ड स्तरीय गीता महोत्सव के अवसर पर संत, महात्माओं में प्रमुख रूप से 108 बड़े मन्दिर महंत बरुअनपुरा, विजय मूढ़ोतिया पुजारी मंशापूर्ण हनुमान मन्दिर तहसील प्रांगण लहार, आनंद दास महाराज घड़ी सरकार लहार, कमलपुरी महाराज, पुजारी रामजानकी मन्दिर बरुअनपुरा, सत्यप्रकाश गौड़, कमलेश मिश्रा और जनप्रतिनिधियों में मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद राममोहन तिवारी एवं जनपद पंचायत सीईओ लहार अमित धारवे, बीईओ प्रेमसिंह बघेल, बीआरसीसी अजय कुमार झा, शा. कन्या उमावि लहार के प्राचार्य कोमल सिंह परिहार, सीएम राईज विद्यालय के प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता, ब्लॉक सह समन्वयक लहार जानकी नंदन समाधिया, बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक संतोष दीक्षित, रविन्द्र दोहरे, शिक्षक नरेश शर्मा, आकाश पचौरी, चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रवेश झा, राजेश शर्मा, संजय वर्मा, संतोष परिहार, जनपद पंचायत लहार से सुनील चतुर्वेदी, बनबारी बाबू सहित अन्य कर्मचारी और शासकीय एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह राजावत ने किया। उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को पुरुषोत्तम योग, श्रीमद् भागवत गीता, योगेश्वर श्रीकृष्ण का उपदेशामृत पुस्तक वितरण की गई।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


