भिण्ड, 01 दिसम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार एवं न्यायाधीश/ सचिव अनुभूति गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय भिण्ड एवं जिला प्राधिकरण के समन्वय से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में आमजनों को एचआईव्ही/ एड्स की रोकथाम एवं पीड़ित व्यक्तियों के एचआईव्ही और एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 में वर्णित विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूकता प्रसारित की गई।
कार्यक्रम में डॉ. डीके शर्मा, डॉ. देवेश शर्मा ने उपस्थितजनों को संदेश प्रसारित दिया कि एचआईव्ही/ एड्स छूने, साथ खाने, साथ रहने से नहीं फैलता, अत: हम सभी का यह दायित्व है कि हम एचआईव्ही पॉजिटिव व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करें तथा उन्हें यह सलाह दे कि वे अपना इलाज कराने में कोई भी संकोच न करें जिससे एचआईव्ही/ एड्स को बढ़ने से रोका जा सकें। रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एचआईव्ही/एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया। उक्त रैली में एचआईव्ही एनजीओ प्रभारी सोनू बसेड़िया एवं उनकी टीम तथा पैरालीगल वालेंटियर्स ब्रजेन्द्र कुमार, मंजर अली ने भाग लिया।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


