Author: Jagran Today

– चंबल में कूदी छात्रा की मौत के बाद पीएम हाउस के बाहर दिया धरना भिण्ड, 03 दिसम्बर। चंबल नदी में कूदकर छात्रा पूजा कैन की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। घटना के 24 घण्टे बाद भी पोस्टमार्टम न होने से नाराज परिजन और आजाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि पूजा की हत्या की गई है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पूजा कैन पुत्री अशोक कैन निवासी भिण्ड अपने घर…

Read More

– 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दें – समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 03 दिसम्बर। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने समय सीमा के तहत आने वाले सभी विभागीय पत्रों तथा संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय सीमा का पालन करते हुए पत्राचार और कार्यों के निपटान में तेजी लाई जाए…

Read More

भिण्ड, 03 दिसम्बर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में भोपाल गैस त्रासदी भयावह घटना के स्मरण दिवस पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड प्लांट में 2 दिसंबर 1984 को आधी रात में मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) के रिसाव के कारण तत्काल 2660 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा आसपास के इलाकों में दस हजार से ज्यादा लोग शारीरिक रूप से विकलांग हो गए, इसके अतिरिक्त पांच लाख से अधिक लोग एमआईसी के रिसाव से प्रभावित हुए। उनको स्मरण कर आत्मशांति की प्रार्थना हेतु दोपहर 1:30 बजे महाविद्यालय प्रांगण में 2 मिनट…

Read More

भिण्ड, 03 दिसम्बर। भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं वर्षगाांठ पर सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर में मप्र राज्य औद्योगिक दिवस 2025 का आयोजन 1984 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने औद्योगिक सुरक्षा की संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन धारण कर की गई। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्ष-प्रणाली और आपातकालीन तैयारी की औद्योगिक सुरक्षा शपथ ली। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ग्वालियर संभाग आनंद राय, उपनिदेशक विशाल शाक्य, मुख्य सहायक निदेशक राजनारायण शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि सुरक्षा केवल निर्देशों का पालन नहीं है,…

Read More

भिण्ड, 03 दिसम्बर। आलमपुर थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर मुख्य मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन से ज्यादा वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर राजस्व वसूला। एसपी डॉ. असित यादव द्वारा सख्त निर्देश मिलने के बाद आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय द्वारा बुधवार को दोपहर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बगैर हेलमेट, कागजों व बगैर नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों वाहनों को रोककर उन पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान आलमपुर थाना पुलिस ने 14 मोटर साइकिलों के चालान काटकर उनसे चार हजार दो सौ रुपए…

Read More

भिण्ड, 03 दिसम्बर। विश्व विकलांग दिवस पर बुधवार को मप्र विकलांग मंच जिला भिण्ड के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दिव्यांगजन पेंशन को 600 से बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह किए जाने तथा न्यूनतम तीन हजार प्रति माह पेंशन लागू करने की मांग की। मंच के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश विकलांग मंच पिछले 16 वर्षों से दिव्यांगजनों के अधिकार, पुनर्वास एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्यरत राज्य स्तरीय संगठन है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी वचन पत्र में दिव्यांगजन पेंशन 1500 प्रतिमाह किए जाने का वादा किया…

Read More

भिण्ड, 03 दिसम्बर। मनीष दुबे  विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शा. महाविद्यालय एवं उपजेल मेहगांव में मप्र राज्य नियंत्रण समिति के सहयोग से जयदेवी शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित लिंक वर्कर परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मेहगांव उपजेल में सीबीएस शिविर में एचआईवी एवं एसटीआई की जांच की गई। इसी के साथ उनको एचआईवी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा एचआईवी से संबंधित जानकारी के लिए 1097 टोल फ्री नंबर के बारे में बताया। लिंक वर्कर परियोजना से उपस्थित संचालक हरपाल सिंह सेंगर ने विश्व एड्स दिवस के महत्व के बारे में…

Read More

– गांधी नगर गोहद लोगों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 03 दिसम्बर। गल्ला मण्डी तिराहा गोहद पर शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर गांधी नगर के लोगों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गल्ला मण्डी तिराहा वार्ड क्र.16 गोहद में लगभग सात आठ माह पूर्व शराब की दुकान खोली गई थी। जबकि गांधीनगर वार्ड 16 में सभी लोग निवास करते हैं, प्रतिष्ठित विद्यालय, मन्दिर एवं बैंक हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए जाते हैं, बैंक में महिला पुरुष लेन-देन…

Read More

भिण्ड, 03 दिसम्बर। मछण्ड इलाके के में सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और ग्राम के सर्वांगीण विकास को लेकर ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और समाज सेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। चौपाल में सामाजिक समरसता एवं नशा मुक्ति आंदोलन के संयोजक संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है, जब समाज में नशा, जातिगत तनाव और सामाजिक विभाजन जैसी बुराइयों का पूर्ण त्याग किया जाए। ग्रामीणों को नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक और पारिवारिक नु$कसान के बारे में विस्तार से बताया गया।…

Read More

– कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण सूची कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं भिण्ड, 03 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि मतदाता सूची, एसआईआर का पुनरीक्षण हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण है, सभी कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग का सहयोग करें और जो कांग्रेस या अन्य विरोधी दल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे लोगों को हमें जवाब देना चाहिए, ताकि वे जनता के बीच विराम फैलाने का कार्य न करें। जिस पर पार्टी के कार्यकर्ता और अभियान में लगे सभी विधानसभा संयोजक अपनी निगरानी रखें। पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची…

Read More